ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल । वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण कहीं-कहीं बादल छाने लगे है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार से भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। उधर शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बैतूल में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय हवा का रुख दक्षिणी एवं रात के समय हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो रहा था। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ था। वर्तमान में अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण अब दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। साथ ही रविवार से भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।