ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मंडला । मंडला नगर के महाराजपुर उप नगरीय क्षेत्र स्थित हेलीपैड में दोपहर ठीक 2:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उतरा और 2:15 पर शिवराज सिंह चौहान किले वार्ड राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ही देर में मंडला पहुचने वाले हैं। मुख्यमंत्री मंडला सहित घुघरी, बीजाडांडी के ग्राम मानिकसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि महाराजपुर में हेलीपेड बनाया गया है।
नगर भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा जी शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं से संवाद
मुख्यमंत्री नगर के किला क्षेत्र स्थित प्राचीन राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद नगर भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा जी शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होकर संवाद करेंगे। नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौहान महाराजपुर हेलीपेड से बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
चर्च के पास मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे
मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि घुघरी में मुख्य मार्ग के निकट चर्च के पास मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकसरा के खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद जबलपुर एयरपोर्ट के लिए हेलीपेड से प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री चौहान के आगमन और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने क्षेत्र में जनसंर्पक एवं संवाद के लिए आग्रह किया है।