चुनाव प्रचार के लिए निकले भाजपा के हाइटेक रथ, शिवराज-वीडी शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल । प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने हाइटेक रथ मैदान में उतार दिए हैं। ये हाइटेक रथ तमाम विधानसभा क्षेत्रों घूम-घूमकर भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का बखान करेंगे। इस बार भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार की थीम 'एमपी के मन में मोदी' रखी है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा के हाईटेक प्रचार रथों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना करते हुए

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश बनाया था, जहां बुनियादी सुविधाओं का अकाल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चमत्कार किया है। हम जनता को जाकर अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करवा रहे हैं। क्या इससे प्रदेश और प्रदेश की जनता का भला होगा? कांग्रेस ने जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने का पाप किया है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक