ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मंदसौर । इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दे गायब थे और महिलाओं व किचन में सुविधाएं देने की होड़ भाजपा-कांग्रेस में मची थी। इसका असर भी हुआ और 2018 के मुकाबले अगर 2023 का मतदान का आंकड़ा देखें तो इस बार 54851 ज्यादा महिला मतदाताओं ने वोट किया है और इसी आधार पर दोनों ही दल काफी खुश हैं। भाजपा का कहना है कि यह लाड़ली बहना योजना का असर हैं। तो कांग्रेस का कहना है कि नारी सम्मान योजना के साथ ही 500 रुपये में गैस सिलिंडर का वचन काम कर गया हैं। हालांकि अब इसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। पर मतदान का ट्रेंड देखकर सभी खुश हैं कि वह महिलाओं को मतदान केंद्र तक लाने में कामयाब हुए। मतदान हो चुका हैं और अब सभी मंदसौर के विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के समर्थक गुणा भाग लगाने में जुट गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं। सन 2018 के चुनाव में कुल 4 लाख 64 हजार 79 महिला मतदाता थी। इनमें से 3 लाख 70 हजार 451 महिला मतदाताओं ने वोट डाला था। जबकि 2023 में कुल 5 लाख 11 हजार 704 महिला मतदाता थी। इनमें से 4 लाख 13 हजार 819 महिलाओं ने वोट डाले हैं। इसका अंतर लगभग 54851 हो रहा हैं। और इस विश्लेषण के आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि चारों विधानसभा में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
इससे उत्साहित भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को भा गई है वहीं कांग्रेस नेताओं का भी तर्क है कि नारी सम्मान योजना व 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वचन महिलाओं को भा गया हैं। महिलाओं का मतदान ग्रामीण इलाकों में अधिक हुआ है। प्रशासन द्वारा भी मतदाता जागरुकता अभियान में महिलाओं का मतदान प्रश बढ़ाने के लिए भी चलाया गया था। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए थे। और इसके चलते महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। 2018 के विधानसभा चुनाव से तुलना करने पर होता है कि सन 2023 के चुनाव में 54581 महिलाओं ने अधिक वोट डालें है। मंदसौर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सन 2018 में कुल 3 लाख 59 हजार 238 महिलाओं ने मतदान किए थे। 2023 के चुनाव में मंदसौर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4 लाख 13 हजार 819 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। सन 2023 में मंदसौर जिले में 40.05 प्रश महिलाओं ने मतदान किया हैं। सन 2023 में मंदसौर जिले में कुल 1033171 मतदाता थे। इनमें से 4 लाख 13 हजार 819 महिलाओं ने मतदान किया हैं।