ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
ग्वालियर । विधानसभा चुनाव-2023 में मतदान होने के बाद जिस मतगणना स्थल में ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं, वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चूक सामने आई है। एमएलबी परिसर में अभी तक अंदर मुख्य इमारत तक पहुंचने के लिए मुख्य द्वार पर कोई रोकटोक ही नहीं थी, लगातार यहां अंदर जहां मुख्य इमारत व आसपास का कैंपस है और राजनीतिक दलों के लिए लगाई गई स्क्रीनों तक यहां आसानी से पहुंचा जा रहा था। बुधवार को यही हालात प्रशासन के अधिकारियों ने देखे तो आपत्ति की जिसके बाद एमएलबी के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स लगाया गया और अब हर आने वाले का आइडी कार्ड चेक करके ही प्रवेश देना शुरू किया गया। रक्षित निरीक्षक ने अधिकारियों के साथ यहां पूरे परिसर में निरीक्षण किया और मुख्य द्वार पर फोर्स लगाने के साथ ही कुछ अंदर कुछ अनावश्यक आवागमन बंद कराया। वहीं प्रशासन की ओर से अब एक विभाग का प्रमुख अधिकारी व एक नायब तहसीलदार तीन शिफ्टों में बुधवार से बढ़ा दिए गए। बता दें कि तीन दिसंबर को एमएलबी परिसर में मतगणना होना है और यहीं विधानसभा वार स्ट्रांग रूमों में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। यहां एमएलबी में तीन स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था बनाई गई है लेकिन सबसे पहले प्रवेश देने वाली लेयर को लेकर ही व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आ गई। सबसे बड़ी गलती यह रही कि ईवीएम को सुरक्षित रखने के बाद मुख्य द्वार से अभी तक कोई भी अंदर आ-जा रहा था, इसको लेकर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जब यह बात प्रशासन के नोटिस में आई तो इसमें सुधार कराया गया।
दो पहिया से मैदान के रास्ते अंदर आ गए थे लोग