रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तंज, कहा- भाजपा 24 कैरेट सोना तो कांग्रेस जंग लगा लोहा

सतना । मध्य प्रदेश में चुनावों की हलचल दिन प्रतिदिन तेज हो रही है। भाजपा के चुनावी प्रचार को धार देने दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सतना और रीवा में थे। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को जंग लगा लोहा कहा तो भाजपा को 24 कैरेट का सोना बताया है। सतना के नागौद के अगोल मैदान में गुरुवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट सोना है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हम भारत को विश्व की अर्थशक्ति बनाएंगे। कांग्रेस की स्थिति तो जंग लगा लोहा जैसी स्थिति हो गई है। कांग्रेस के लोगों को थोड़ी तो हया होनी चाहिए। भारत एयरस्ट्राइक करता है और ये हमसे प्रमाण मांगते हैं। अरब के पांच मुस्लिम देशों ने पहली बार अपना सबसे बड़ा सम्मान हमारे प्रधानमंत्री को दिया है। कांग्रेस वाले हिन्दू-मुसलमान कर पीएम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। हम रामराज्य किसे कहते हैं, जब अधिकार बोध की बजाय कर्तव्य का बोध हो। लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक