ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पहले टेस्ट में सफल रहे हैं। इससे पार्टी भी उत्साहित है। अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीहोर जिले की बुधनी सीट और हाल ही में प्रदेश में मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत की श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं। सवाल यह है कि शिवराज की विरासत को कौन संभालेगा? दोनों ही सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
निर्वाचन आयोग जल्द ही विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव की तारीख का एलान कर सकता है। विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल होकर मंत्री बन चुके हैं। इसके बाद उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना पड़ा। वहीं, बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। इससे उनकी सीट भी खाली हो गई है। यह दोनों ही सीटें कांग्रेस के लिए चुनौती रहने वाली है। विजयपुर में कांग्रेस अब तक रामनिवास रावत को प्रत्याशी बना रही थी और वह जीत भी रहे थे। अब रावत के भाजपा में जाने से कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई है। सीहोर जिले की बुधनी सीट पर कांग्रेस 1998 से चुनाव नहीं जीती है। भाजपा के लिए यह दोनों सीटें मुश्किल तो नहीं है लेकिन अपने ही समस्या बन सकते हैं। विजयपुर सीट पर भाजपा को अपने नाराज नेताओं को मनाना होगा।