Google Analytics —— Meta Pixel

पहले से तय थी राजा की मौत! रेस्टोरेंट में लिखी हत्या की कहानी, शिलांग पुलिस का खुलासा

 


इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित विशाल, आनंद और अंकित को गिरफ्तार किया है. वहीं, पकड़े गए आरोपियों ने शिलांग पुलिस को इस बात की जानकारी दी, कि उन्होंने इंदौर के एक रेस्टोरेंट में बैठकर हत्याकांड की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. जिसके चलते अब रेस्टोरेंट संचालक भी सामने आए हैं. उन्होंने भी शिलांग पुलिस की मदद करने की बात कही है.

सोनम ने रेस्टोरेंट में बनाई राजा की हत्या की योजना

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने इंदौर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शिलांग पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी, कि उन्होंने इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बैठकर इस पूरे हत्याकांड की योजना बनाई थी. शिलांग पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं शिलांग पुलिस जांच पड़ताल करते हुए इंदौर भी पहुंच चुकी है.

इस दौरान तकरीबन 20 से अधिक लोगों के बयान शिलांग पुलिस ने लिए हैं. ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि जिस जगह पर पकड़े गए आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई थी. उस रेस्टोरेंट पर भी शिलांग पुलिस पहुंच सकती है. रेस्टोरेंट संचालक जय सोनी ने बताया कि, ''मेरे रेस्टोरेंट पर दिन भर कई ग्राहक आते हैं. लेकिन मुझे किसी की भी शक्ल ध्यान नहीं है. लेकिन जब हत्याकांड से जुड़े हुए आरोपियों ने शिलांग में खुलासा किया, उसके बाद ही मुझे उनके रेस्टोरेंट में आने की जानकारी लगी है.''
रेस्टोरेंट संचालक जय सोनी ने बताया कि, ''अब शिलांग पुलिस हमसे किसी तरह का कोई संपर्क करेगी तो निश्चित तौर पर शिलांग पुलिस की पूरी मदद की जाएगी.'' वहीं, रेस्टोरेंट पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को लेकर उनका कहना था कि, ''हमारे यहां मात्र 10 दिन का ब्रेकअप मौजूद है. लेकिन उसके बाद भी शिलांग पुलिस की हमारे द्वारा पूरी मदद की जाएगी. क्योंकि इस घटना के कारण पूरा इंदौर बदनाम हो गया है.''

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक