ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये देश भर में लागू लाक डाऊन से आम आदमी की सुविधाओं के लिये प्रशासन, राजनैतिक दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अन्य संस्थाएं, लोग कार्य कर रहे हैं। लेकिन लगातार लोगों के घरों में बन्द रहने , काम धन्धा प्रभावित होने का असर गायों के साथ अन्य जीव जन्तुओं पर भी पड़ा है। सडकों पर बेसहारा घूमती गायों की सेवा ,उनकी देखभाल का बीड़ा शहडोल , अनूपपुर , सतना , बुरहानपुर, ग्वालियर,जबलपुर जिले में कार्यरत सतगुरु मिशन की विशेष इकाई धेनु सेवा संस्थान के लोगों ने उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद मिश्रा के साथ संस्था के अन्य सदस्यों ने गायों के साथ अन्य जीवों की सेवा वर्षों से कर रहे हैं। लाकडाउन के दौरान इस संस्था ने गायों तथा अन्य जीवों को भोजन, पानी , प्राथमिक चिकित्सा के साथ आवश्यकता के अनुरुप उनके रहने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। कई अवसरों प बनर यह संस्थान वाहन दुर्घटना मे घायल गायों कॊ भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा चुकी है।
सतगुरु परिवार के सदस्यों द्वारा नि: स्वार्थ भाव से गायों की सेवा सुश्रुवा करते हुए जो लोग देखते हैं या जिन्हे इसकी जानकारी है, आवश्यकता के अनुरुप वे स्वत: संस्थान के लोगों से मदद लेते रहते है। जीवों के प्रति ऐसी नि: स्वार्थ सेवाभाव सचमुच सराहना का कार्य है।