ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी नोकिया के कुछ स्मार्टफोन्स की जानकारी बाजार में आने से पहले ही लीक हो गई है। अब एचएमडी ग्लोबल के आने वाले नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन नोकिया 2.4 को एक ई-रिटेलर के पास लिस्ट कर दिया गया है। नोकिया 2.4 को अमेरिका में प्री-बुक किया जा सकता है। नोकिया पावरसर ने सबसे पहले इस जानकारी को रिवील किया। अमेरिका में एक रिटेलिंग वेबसाइट पर नोकिया 2.4 को मॉडल नंबर टीए-1274 नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट का ड्यूल-सिम वेरिएंट अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे कंपनी ने वाल्वराइन कोडनेम दिया है।
प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि नोकिया 2.4 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 139 अमेरिकी डॉलर (लगभग 10,200 रुपये) होगी। फोन को 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। रिटेलिंग वेबसाइट पर हैंडसेट को ग्रे कलर में लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नोकिया 2.4 को 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा। हैंडसेट को 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा नोकिया पावरयूजर की रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर में पेश किया जाएगा। नोकिया 2.4 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।