खरीदने जा रहे हैं फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच, तो जरूर जान ले ये अहम बातें Featured

अधिकतर लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स इन डिवाइस के जरिए वॉकिंग स्टेप गिनने से लेकर एक्सरसाइज के आकंडों पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। इसके अलावा उन्हें इन फिटनेस बैंड और वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
 
वहीं, लोगों में इन डिवाइस की बढ़ती मांग को देखते हुए अब टेक कंपनियों ने इन फिटनेस वियरेबल को किफायती कीमतों के साथ भारतीय बाजार में उतारा हैं। हम आपको फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच खरीदने से पहले की अहम बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है फिटनेस बैंड को खरीदने से पहले इन अहम बातों के बारे में...

फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच का स्ट्रैप

इन गैजेट्स को पहनना बहुत आसान होता है। इससे आप अपनी हर एक गतिविधि पर नजर रख सकते है। फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच खरीदने से पहले स्ट्रैप को जरूर चैक करना चाहिए। आपको देखना होगा कि ये स्ट्रैप आपकी स्किन को सूट करेगा या नहीं। 

फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच का हार्ट मॉनिटर सेंसर

एक्सरसाइज और वॉकिंग के समय आप इन डिवाइस से अपनी हार्ट बीट को मॉनिटर कर सकेंगे। अब कंपनियां लगभग हर एक डिवाइस में हार्ट मॉनिटर सेंसर दे रही हैं, जिससे आप हार्ट रेट के साथ कैलरी पर भी ध्यान दे पाएंगे।  

फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच की बैटरी

इन गैजेट्स को खरीदने से पहले बैटरी पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि फिटनेस बैंड की बैटरी करीब एक हफ्ते तक चलती है। इसके अलावा स्मार्ट वॉच के यूजर्स को दो से चार दिन का बैटरी बैकअप मिलता है।

फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच का नोटिफिकेशन फीचर

इन डिवाइस को खरीदने से पहले नोटिफिकेशन फीचर को देखना चाहिए। इसके साथ ही चेक करना होगा कि बैंड या वॉच वाइब्रेट करता है या नहीं। इसके अलावा कॉलर का नाम और नंबर दिखाता है या नहीं। 

फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच का डिस्प्ले

यूजर्स को ध्यान देना होगा कि बैंड और वॉच का डिस्प्ले कॉम्पैक्ट है या नहीं। इसके साथ ही देखना होगा कि तेज रोशनी में डिस्प्ले को देखने में परेशानी तो नहीं हो रही है।  
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक