शहनाज-जस्सी का नया गाना 'कह गई सॉरी' हुआ रिलीज Featured

मुंबई । शहनाज गिल और जस्सी गिल का नया गाना 'कह गई सॉरी' रिलीज हो गया है। इस गाने की शुरुआत शहनाज और जस्सी की बातचीत से होती है, जहां शहनाज जस्सी से ब्रेकअप करती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और इस गाने को लॉकडाउन में ही तैयार किया गया है। इस वीडियो में जस्सी गिल और शहनाज गिल के फोटोज का इस्तेमाल हुआ है। इस गाने में शहनाज-जस्सी से ब्रेकअप करती हैं। एक-दूसरे से अलग होकर दोनों ही काफी दुखी हैं। वीडियो में दोनों के इमोशन्स साफ दिख रहे हैं। गाना इमोशनली कनेक्ट करता है। सोशल मीडिया पर भी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें जस्सी गिल एक जाने-पहचाने पंजाबी सिंगर हैं। वह कई हिट गाने गा चुके हैं और जस्सी गिल बॉलीवुड में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, जस्सी, कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में नजर आए थे। वहीं, शहनाज बिग बॉस 13 की एंटरटेनमेंट क्वीन रहीं हैं। पूरे सीजन उन्होंने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक