भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम डा. रमन सिंह का नाम बाहर, सरोज पाण्डेय का नाम शामिल Featured

नई दिल्ली-रायपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की यह सूची काफी चौंकाने वाली है।
सूत्रों ने बताया कि इस सूची में छत्तीसगढ़ से तीन बार मुख्यमंत्री रहे चुके डा. रमन सिंह का नाम काट दिया गया है। भाजपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूरे छत्तीसगढ़ से केवल सरोज पाण्डेय का नाम शामिल किया गया है।
स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर केन्द्र की सरकार में भी नंबर दो माने जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ अमित शाह का नाम हैं, वहीं इस लिस्ट में सरोज पांडेय का नाम 13वें पायदान पर रखा गया है। इधर भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने तथा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का नाम काटे जाने के बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दिनेश सोनी-12.00
०००

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक