पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा- गोमांस खाने वाले, कुत्ते का मांस भी खाएं Featured

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर गोमांस खाने वालों पर हमला बोला है। बंगाल अध्यक्ष ने कहा कि गाय के साथ जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही बर्ताव किया जाएगा। जो बुद्धजीवी सड़कों पर गोमांस खा रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे कुत्ते का मांस भी खाए।  
बर्धमान में आयोजित एक कार्यक्रम में  बोलते हुए घोष ने कहा कि कुछ बुद्धजीवी सड़कों पर गोमांस खाते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि वे कुत्ते का भी मांस खाएं, इससे उनका स्वास्थय ठीक रहेगा, वो भी जानवर खाने चाहें खा सकते हैं। लेकिन सड़कों पर क्यों? अगर खाना ही है तो अपने घरों में खाएं।
बंगाल अध्यक्ष ने कहा कि गाय हमारी मां है, हम उसका दूध पीकर जिंदा रहते है, तो इस तरह अगर कोई भी मेरी मां के साथ बुरा व्यवहार करेगा, तो मैं उनके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा उनके साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत की पवित्र भूमि पर गाय को मारना और उसके मांस को खाना अपराध हैं।
हमारी देश की गाय के दूध में सोना, विदेशी गाय हमारी आंटी: दिलीप घोष
घोष ने आगे कहा कि भारतीय नस्ल की गायों एक विशेष विशेषता है कि इसके दूध में सोना मिला होता है और इसीलिए उनके दूध का रंग थोड़ा पीला होता है। भारतीय गायों में एक नाड़ी होती है जो धूप की मदद से सोना उत्पन्न करने में मदद करती है। हमें इन गायों की रक्षा करनी होगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 05 November 2019 12:51

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक