विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने दी सहमति Featured

रांची. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के सितंबर में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी समीकरण पर असर पड़ने की बात राजनीतिक पंडितों ने कही थी। समीकरण बदले या नहीं, लेकिन पार्टी में जान जरूर आ गई है। वो राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, लेकिन चुनावी जोड़-घटाव पर उनकी नजर झारखंड में गड़ी हुई है। इधर उनके आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
यही कारण है कि राज्य के 40 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी उतारने के मूड में है। उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विधानसभाओं से संभावित उम्मीदवार बूथ स्तरीय कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं की लिस्ट चुनाव अभियान समिति को भेज रहे हैं। समिति इसे वेरीफाई कर रही है। अलग-अलग विधानसभाओं में संभावित प्रत्याशी लगातार विधानसभा सम्मेलन कर रहे हैं। जानकार की मानें तो करीब 30 सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार निश्चित उतारेगी।
राष्ट्रीय संगठन संयुक्त सचिव अंकुश नारंग के साथ राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय पॉलिटीकल अफेयर्स कमेटी ने भी झारखंड में चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। उम्मीदवारों के चयन के लिए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में बनी नौ सदस्यीय चुनाव अभियान समिति संचालित है

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक