ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने विवादित बयान दिया है। पार्टी में फूट के सवाल पर सत्तार ने कहा कि कोई भी अगर शिवसेना के विधायक को फोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उनका सिर फोड़ देंगे। उसके साथ उसका पैर भी तोड़ देंगे, लेकिन दावे का इंतजाम भी शिवसेना करेगी। उनके लिए एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। सुनिए उन्होंने क्या-क्या कहा।
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेच अभी तक बरकरार है। मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी और शिवसेना में बात अटकी हुई है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने सरकार पर 'अभी कुछ भी बताने लायक नहीं' कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक शिवसेना और एनसीपी में बात नहीं बन पाई है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि इस दिशा में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को 30-30 महीनों का करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं जब सरकार गठन की संभावना पर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है।'