Google Analytics —— Meta Pixel

उद्धव ठाकरे की शपथ से पहले भावुक हुईं सुप्रिया सुले, याद आए बाला साहेब और मां साहेब Featured

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम शिवाजी पार्क में होगा. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं, तीनों दल से कुछ मंत्री भी पद की शपथ लेंगे. ऐसे में इस शपथ समारोह से ठीक पहले एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने एक भावुक ट्वीट किया. इसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पिता बाला साहेब ठाकरे और माता मीनाताई ठाकरे का जिक्र था.

सुप्रिया ने लिखा- मां साहेब और बाला साहेब- आज आप लोगों को बहुत याद कर रही हूं. आप दोनों का आज यहां होना चाहिए था. इन लोगों ने मुझे बहुत लाड़ प्यार दिया और बेटी की तरह रखा. मेरे जीवन में उनकी किरदार हमेशा खास और यादगार रहेगा. बता दें कि आज उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना से दो वरिष्ठ नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

वहीं, जयंत पाटिल ने शरद पवार से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ आज NCP से सिर्फ वो खुद और छगन भुजबल शपथ लेंगे. अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि अभी शरद पवार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. कांग्रेस की ओर से बालासाहब थोराट और के सी पदवी को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. इन नामों के बारे में बुधवार रात फैसला लिया गया.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक