ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दसवां दिन हैं। शु्क्रवार को भी विपक्ष साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर सरकार को घेरेगी। कांग्रेस ने सदन में प्रज्ञा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की है। गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में ठाकुर के बान को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके आज भी जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा सरकार आज चर्चा के लिए डाटा प्रोटेक्शन बिल पेश करेगी।प्रज्ञा ठाकुर दे सकती हैं सफाई
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज लोकसभा में गोडसे पर दिए गए बयान पर सफाई दे सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक आज 12 बजे वो लोकसभा में बयान दे सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा ठाकुर इस संबंध में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर चुकी हैं। संसद भवन में हुई बैठक में भाजपा के बड़े नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
हालांकि प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी ने दो सख्त कदम जरूर उठाए हैं, मगर जहां तक उनके खिलाफ निष्कासन या निलंबन की कार्रवाई का सवाल है तो इस पर सस्पेंस कायम है। इससे पहले भी जब पीएम मोदी ने गोडसे को देशभक्त बताने वाली टिप्पणी पर प्रज्ञा को कभी मन से माफ न करने की बात कही थी, तब भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई के बदले उन्हें रक्षा संबंधी मामले की संसदीय समिति में जगह दी गई।
सत्य यह है कि मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस: प्रज्ञा
वैसे तो सियासी बवाल के बीच प्रज्ञा ने गुरुवार को सफाई दे दी थी। उन्होंने कहा कि कभी कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है। किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर से लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश अस्थाई है। सत्य यह है कि मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।