ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
जमशेदपुर/रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। उसे बहुत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हुआ है। विकास का माहौल बना है।
मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री बनने के बाद खूंटी में यह मेरा दूसरा दौरा
‘पहले फेज में जिस प्रकार झारखंड के लोग मतदान करने पहुंचे मतदान किया उस प्रथम चरण के मतदान के लिए मैं झारखंड के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। हालांकि 30 नवंबर को निराशा में डूबे लोगों ने ऐसे लोगों ने जिन्हें झारखंड की जनता नकार चुकी है। पहले चरण के मतदान के समय यहां माहौल खराब करने की कोशिश हुई। पूरे देश ने देखा है, लेकिन झारखंड के लोगों ने कोशिशों को नाकाम कर दिया है।’
‘पहले चरण के मतदान के बाद तीसरी बात ये स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना जगी है। झारखडं का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यही भावना मुझे खूंटी में दिखाई दे रही है।’
‘झारखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगाने से विकास की गति तेज और स्थाई होती है। अर्जुन मुंडा ने सही कहा दिल्ली ने राज्य में गांव तक विकास पहुंचाया और राज्य सरकार ने इसे जिम्मेदारी से निभाया। यहां की जनता कह रही है। झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा।’
‘आपके पड़ोस में जहां भाजपा की सरकार नहीं वहां की स्थिति देख लीजिए। किसानों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार तो बना ली। लेकिन वादे को पूरा करने से दूर भाग रही है। लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। झारखंड जानता है कि कांग्रेस और झामुमो की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति है।’
मोदी जमशेदपुर में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है। जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के बागी और रघुवर कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय से माना जा रहा है। सरयू राय इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने गौरव वल्लभ को मैदान में उतारा है।