ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली । भाजपा ने विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिए हैं। यूपी में राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और मंगल पांडे, बिहार में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलौत और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर और उत्तराखंड में उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन प्रदेशों में इसी माह प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के चलते झारखंड-दिल्ली में फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होना है। भाजपा के संगठन चुनावों की प्रक्रिया इसी माह पूरी हेानी है। प्रदेशों के चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है ताकि मकर संक्रांति के बाद उत्तरायण आते ही वह कार्यभार संभाल सके। अधिकांश राज्यों में जिला समितियों का चुनाव चल रहा है और इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना है। इन चुनावों में किसी तरह का घमासान न हो इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पियूष गोयल को चंडीगढ़, धर्मेंद्र प्रधान को असम, रविशंकर प्रसाद को गुजरात, रमेश पोखरियाल निशंक को हिमाचल प्रदेश, राम माधव को कर्नाटक, मुख्तार अब्बास नकवी को मध्य प्रदेश,ओम माथुर को महाराष्ट्र, कैलाश विजयवर्गीय को तमिलनाडु और गजेंद्र सिंह शेखावत को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।