ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राई हलके में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के बाद जसपाल आंतिल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। वह टिकट न मिलने से नाराज थे। जसपाल आंतिल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए अपनी जमीन तक बेच दी और 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके अलावा वे सोनीपत लोकसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वे पिछले 16 सालों से कांग्रेस में पूरी मेहनत से सेवा कर रहे थे। उन्होंने अपने कार्यालय से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर भी हटा दी है, जिससे उनकी नाराजगी बिल्कुल साफ नजर आ रही है। यह घटना कांग्रेस के लिए चुनावी माहौल में मुश्किलें पैदा कर सकती है।