ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली। भारतीय सेना के बड़े अस्पतालों में से एक दिल्ली का रिसर्च एंड रेफरल यानि आरएंडआर हॉस्पिटल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। यहां के डॉक्टर, नर्स और मरीजों सहित कुल 25 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब इनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है। यहां के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल स्टाफ कोभी क्वारन्टीन किया गया है।
सेना के आरएंडआर हॉस्पिटल में भारतीय सेना के एक अधिकारी की 28 वर्षीय बेटीकोरोना से संक्रमित होकर कुछ दिनों पहले आयी थी। उसके संपर्क में आने के बाद यहां का एक डॉक्टर कोरोनासंक्रमित हुआ।फिर उसके संपर्क में आने के बाद अब तक 25 लोग पॉज़िटिव हो चुके हैं। अब इनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है।
संक्रमित हुए लोगों में अस्पताल के दो मेडिकल अधिकारी, 3 नर्सिंग अधिकारी, 2 नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित वार्ड के कई मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है और मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टीन किया गया है।