4 अगस्त से आरंभ हो रहा है भाद्रपद, जानें इससे जुड़ी खास बातें Featured

कल से यानि 04 अगस्त से भाद्रपद महीने का आरंभ होने वाला है। हिंदू धर्म में सभी महीनों का अपना अलग महत्व बताया गया है। भादो के माह को भगवान श्री कृष्ण से संबंधित माना जाता है। बता दें शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद की अर्थ है भद्र परिणाम देने वाले व्रतों का माह। कहा जाता है इस माह में प्रत्येक व्यक्ति को पूरी निष्ठा से व्रत, उपवास तथा पूजा-पाठ करना चाहिए। साथ ही साथ बताया जाता है इसी माह में मानव द्वारा की गई गलतियां का प्रायश्चित किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भाद्रपद का माह मन में शुद्ध और भाव भरने के सबसे उत्तम होता है। इसके साथ ही इस माह की महत्वता को बढ़ाता है इस महीने में पड़ने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व। साथ ही इस महीने में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव तथा कलंक चतुर्थी भी पड़ती है। बता दें 04 अगस्त से 02 सिंतबर तक चलेगा।

यहां जानें इस माह में कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए-
इस महीने में कच्ची चीज़े नहीं खानी चाहिए, दही नहीं खाना चाहिए, भादो में रविवार को चावल खाने वर्जित होते हैं। शीतल जल से दो वक्त स्नान करना चाहिए, ताकि आलस्य दूर हो पाए। भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना और तुलसी दल को चाय या दूध में उबालकर पीना अच्छा होगा।

इसके अलावा पूरे माह में श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए ताकि तमाम मनोकामनाएं पूरी हों। जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति न हो उन्हें खास रूप से कृष्ण जी के जन्मोत्सव में शामिल होना चाहिए। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए श्रीमद्भगवदगीता का पाठ शुभ परिणाम देता है तथा लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना से घर में धन सम्पन्नता बढ़ती है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक