ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच जारी है और आज रविवार को एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है. उसके 2 बड़े अधिकारी रिया से पूछताछ की अगुवाई करेंगे. इस बीच एनसीबी ऑफिस में महिला लॉकअप को साफ कराया गया है जहां रिया से पूछताछ होगी.
एनसीबी टीम के 2 अफसर समीर वानखेड़े और केपीएस मल्होत्रा रिया से पूछताछ करने वाली टीम को लीड करेंगे. रिया से एनसीबी ऑफिस पहुंचते ही NCB एंट्री रजिस्टर में उनके आने का समय नोट करवाया जाएगा. उनका उस रजिस्टर पर साइन भी करवाया जाएगा.
रिया को पूछताछ से पहले एक बड़े कमरे में कुर्सी पर बिठाया जाएगा. जहां पहले से 4 से 5 एनसीबी अधिकारी कागजात कार्रवाई के साथ मौजूद रहेंगे.
रिया की ड्र्ग्स की व्हाट्सएप चैट्स CDR की डीटेल्स भी उन्हें दिखाई जाएगी. अगर वो सवालों के जवाव ठीक से नहीं दे पाई तो गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
इस बीच रिया चक्रवर्ती के घर के अंदर पुलिस की गाड़ी गई जहां 2 महिला पुलिसकर्मी समेत 8 पुलिसवाले मौजूद थे.
एनसीबी ने इस बीच रुख कड़ा करते हुए कहा है कि 'रिया को समन भेजा गया, अगर नहीं आती तो दूसरे विकल्प खुले हुए हैं. एनसीबी के वकील अतुल सरदेशपांडे ने कहा कि हमने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है और अगर वह नहीं आती हैं तो हमारे कई अन्य विकल्प मौजूद हैं.
माना जा रहा है कि रिया को 11 बजे से पहले एनसीबी के ऑफिस पहुंचना है. लेकिन बताया जा रहा है कि रिया समय पर वहां नहीं पहुंच पाएगीं. इस बीच एनसीबी के अधिकारी की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि अगर रिया समन के बावजूद पेश नहीं होती हैं तो एनसीबी के पास दूसरे विकल्प खुले हैं. अब इन दूसरे विकल्प से मतलब यही है कि उन्हें सीधे गिरफ्तार भी किया जा सकता है.