ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
एक कंपनी अपने एम्प्लॉई को खुद सैलरी तय करने की इजाजत देती है. लंदन की इस कंपनी का नाम है ग्रांटट्री (GrantTree). यह कंपनी बिजनेस कंपनियों को सरकारी फंड हासिल करने में मदद करती है. ग्रांटट्री में काम करने वाली एक महिला ने कहा है कि उन्होंने खुद ही अपनी सैलरी 27 लाख रुपये से बढ़ाकर 33 लाख रुपये सालाना कर लिया. (Photo- GrantTree)
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रांटट्री में काम करने वाली 25 साल की सीसिलिया मंडुका ने बताया कि अपनी सैलरी करीब 6 लाख रुपये सालाना बढ़ाने को लेकर उनके मन में कई तरह की दुविधा थी. असल में इस कंपनी के एम्प्लॉई को सैलरी बढ़ाने को लेकर अपने कलीग से चर्चा करनी होती है.
सीसिलिया ने कहा कि उन्हें पता था कि उनका काम बदल गया है और वे टार्गेट से काफी आगे पहुंच गई थीं. जब उन्होंने अपने कलीग से बात की तो उन्होंने भी सीसिलिया का समर्थन किया कि उनकी सैलरी ग्रांटट्री कंपनी में करीब 45 स्टाफ काम करते हैं. सभी स्टाफ खुद अपनी सैलरी तय कर करते हैं और जब चाहें अपनी सैलरी में बदलाव भी कर सकते हैं. हालांकि, सैलरी बढ़ाने से पहले स्टाफ पहले ये पता करते हैं कि उनके जैसे काम के लिए अन्य कंपनी में कितना वेतन दिया जा रहा है.