ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
एक महिला अपने ही घर के बाथरूम में लॉक हो गई. वह छह दिन तक अकेली ही बंद रही जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया. ये घटना फ्रांस के डिनान नाम की जगह की है. महिला की उम्र 83 साल है, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. महिला अकेली ही अपने घर में रहती थीं. पुलिस ने जब महिला को रेस्क्यू किया तो वह काफी कमजोर हो चुकी थीं. कई दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो पाने के बाद महिला की एक भतीजी ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 6 दिनों से बंद महिला को रेस्क्यू कर लिया है. लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस तरह वह 6 दिनों तक जिंदा रहने में सफल रहीं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला का बाथरूम काफी गंदी हालत में था. पुलिस ने महिला का पता लगाने के बाद फायरमैन को भी घटनास्थल पर बुलाया. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. महिला की तबीयत में अब सुधार हो रहा है. महिला को रेस्क्यू 10 सितंबर को किया गया था, लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया पर 16 सितंबर को मामले का खुलासा किया.