ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दें। कई बार ऐसा देखा जाता है कि रक्तचाप बढ़ जाता है, लेकिन व्यक्ति को पता नहीं चलता है। आसान शब्दों में कहें तो हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर नहीं आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सामान्य रक्तचाप 100-140 mmHg सिस्टोलिक और 60-90 mmHg डायस्टोलिक होता है। उच्च रक्तचाप में रीडिंग 90/140 mmHg या इसके ऊपर रहता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति की धमनियों में रक्त का दबाव बहुत बढ़ जाता है। रक्तचाप को सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दो तरह से मापा जाता है। इससे यह पता चलता है कि धड़कनों के बीच तनाव या संकुचन है।