Google Analytics —— Meta Pixel

जिसके पास धन की कमी होती है वे लोग पुखराज को धारण करते हैं Featured

ग्रह एवं नक्षत्रों के नाराज होने पर जीवन में अचानक कई परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं तो ज्योतिष के जानकार ग्रहों की नाराजगी से बचाव के लिए रत्न पहनने की सलाह देते हैं. कई बार सही रत्न न पहनने की वजह से लाभ की जगह नुकसान होना शुरू हो जाता है. रत्नशास्त्र के अनुसार जिस पुखराज में चमक नहीं होती है, वह सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला होता है.

पुखराज एक बहुमूल्य रत्न है. रत्न शास्त्र के अनुसार इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है. ज्योतिष के अनुसार मनुष्य के जीवन में ग्रह और रत्न का विशेष प्रभाव पड़ता है. अगर बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में अनुकूल है तो किसी अन्य ग्रहों का दुष्प्रभाव मनुष्य पर नहीं पड़ता है, जिसके पास धन की कमी होती है वे लोग पुखराज को धारण करते हैं. पुखराज को ‘गुरुरत्न' भी कहां जाता है. 

Read Also : Sawan 2019: कठिनाइयों से उबरने में मदद करता है असली रुद्राक्ष, जानें कैसे मिलेगा फायदा

पुखराज पीला, सफेद, गुलाबी, आसमानी, तथा नीले रंगों में पाया जाता है. इसे हिन्दी में पुखराज, संस्कृत में पुष्यराज व अंग्रेजी में टोपाज कहते हैं. जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरुकारक ग्रह हो उसे पुखराज पहनना चाहिए. इसे धारण करने से बुरे विचारों से मुक्ति मिलती है लेकिन इसे धारण करने से पहले जान लें कि इसमें कुछ दोष भी पाए जाते हैं. 

Read Also : सावन 2019: भगवान शिव की पूजा में इस्तेमाल होने वाले 'बेलपत्र' से जुड़ी ये बातें अधिकतर लोग नहीं जानते

इस तरह का पुखराज पहनने से बचें -

जिस पुखराज में चमक नहीं होती है, ऐसा पुखराज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इसे पहनकर आपकी सेहत खराब रहेगी.

ग्रहों की नाराजगी से बचाव के लिए रत्न पहनने की सलाह देते हैं ज्योतिषी

जिस पुखराज में जाल जैसा बना नजर आए उसे न पहनें, इससे आपके घर संतान नहीं होगी.

जिस पुखराज में गड्ढा दिखाई दे उसे कभी न लें इससे आपके घर में लक्ष्मी कभी नहीं आएगी व आकर भी चली जाएंगी.

जिस पुखराज मे काले छीटें नजर आ रहे हो ये आपके घर के लिए अच्छा नहीं होता है. इससे आपके घर में हमेशा कलह होती रहती है.

जिस पुखराज में आपको खड़ी लकीरें दिखाई दें तो ऐसा पुखराज घर को बर्बाद कर सकता है. इसे पहनने से घर के लोगों को परेशानियां आ सकती है.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक