ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चल रही बयानबाजी चुनावी मौसम में और तेज हो गई है। फिलहाल राम मंदिर निर्माण को लेकर मामला सर्वोच्च न्यायालय के खाते में है। चुनावी मौसम में राम मंदिर पर चल रहे बयानबाजी के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर बनेगा तो सभी को खुशी होगी, हमारा ये मानना है कि एक अच्छे वातावरण में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता वहां जनसभाएं कर रहे हैं। मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने बुधवार को भोपाल में संवाददाताओं के बातचीन के दौरान एक सवाल के जबाव में ये बातें कहीं।
उल्लेखनीय है कि बाबरी मस्जिद-राम मंदिर भूमि विवाद के पैरोकार हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाती है, तो उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं है। अंसारी ने कहा था कि अध्यादेश लाने से अगर राम मंदिर बनता है और देश का माहौल सुधरता है तो अध्यादेश लाया जाए, हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं और उसका पालन करेंगे।
बता दें कि 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद् अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन कर रही है, ये धर्म संसद राम मंदिर निर्माण के लिए बुलाई है, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।