भारत US से खरीद रहा हेलिकॉप्टर, नाम- रोमियो, काम- जेम्स बॉन्ड वाला Featured

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से ठीक पहले भारत ने 30 हैवी ड्यूटी मल्टीरोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टरों की डील की है. ये डील करीब 25 हजार करोड़ रुपये की है. इनमें से 6 अपाचे हेलिकॉप्टर होंगे और 24 MH 60R रोमियो सीहॉक मल्टीमिशन हेलिकॉप्टर. रोमियो सीहॉक मल्टीमिशन हेलिकॉप्टर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की और स्पेन का पसंदीदा हेलिकॉप्टर है. सब ठीक रहा तो यह भारतीय नौसेना के लिए भी आएगा.
कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी (CCS) के सूत्रों की माने तो इन सौदों को अगले सप्ताह औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान इस समझौते को अंतिम रूप दिया जाए.

CCS के सूत्रों के अनुसार डील के तहत भारत को MH 60R हेलिकॉप्टरों के लिए पहली किस्त के तौर पर 15% की किस्त देनी होगी. डील पर साइन होने के बाद अगले 2 साल में हेलिकॉप्टरों की पहली किस्त आ जाएगी. अगले 4 साल में सभी 24 हेलिकॉप्टर आ जाएंगे.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक