ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
देश के बड़े बैंकों में से एक यस बैंक पर आए संकट से करोड़ों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से यस बैंक के संकट को देखते हुए निकासी पर एक लिमिट तय कर दी गई है. अगले एक महीने तक लोग सिर्फ 50 हजार रुपये ही अपने खाते से निकाल पाएंगे. जिसके बाद लोगों में हलचल का माहौल है. दिल्ली से लेकर मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद तक एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है.
मुंबई में येस बैंक की फोर्ट ब्रांच के पास शुक्रवार सुबह से ही भीड़ लगने शुरू हो गई. यहां लोग बैंक की ब्रांच, एटीएम से पैसे निकालने आए हैं. हालांकि, इस दौरान लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि एक व्यक्ति पूरे महीने में सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल सकता है.
हालांकि, बैंक की ओर से ग्राहकों को बताया जा रहा है कि ये हालात सिर्फ 3 अप्रैल तक ही रहेंगे, बाकी हालात सुधारने की कोशिशें जारी हैं.
मुंबई के साथ-साथ अहमदाबाद में भी यस बैंक की ब्रांच के बाहर ग्राहकों की भीड़ है. हालांकि, यहां पैसा निकालने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एटीएम का सर्वर ही डाउन हो गया है.
अब कुछ ब्रांच में जो ग्राहक एटीएम से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं उन्हें टोकन दिया जा रहा है. ब्रांच की ओर से बताया जा रहा है कि सिर्फ चेक से लोग अपने 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं.
- बिहार के पटना में मौजूद यस बैंक की ब्रांच के पहुंचे मनोज कुमार ने कहा कि मुझे सिर्फ नोटिस थमाया गया, पैसा नहीं दिया गया. मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवाना है और उन्हें 7.5 लाख रुपये की जरूरत है. लेकिन बैंक पैसे नहीं दे रहा है.