Google Analytics —— Meta Pixel

बीवी अनुष्का की मूवी ‘ZERO’ देखने सिनेमा हॉल पहुंचे विराट कोहली Featured

मेलबॉर्न : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आस्ट्रेलिया दौरे पर है और 26 तारीख को टीम आस्ट्रेलिया के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है. इससे पहले कल कप्तान विराट कोहली यहां अपनी पत्नी की नयी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ देखने पहुंचे. फिल्म शुक्रवार 21 तारीख को रिलीज हुई है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के अपोजिट एक साइंटिस्ट का किरदार निभाया है. 

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का की एक्टिंग के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और जब भी अनुष्का की कोई फिल्म आती है, वे उसे देखने सिनेमा हॉल तक जाते हैं. हालांकि अभी वे हिंदुस्तान में नहीं हैं लेकिन उन्होंने मेलबॉर्न में ‘जीरो’ मूवी देखी. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने काफी दिनों तक डेट करने के बाद शादी की और हमेशा एक दूसरे का साथ देते दिखते हैं. अनुष्का जहां ग्राउंड में आकर विराट का हौसला बढ़ाती हैं, वहीं विराट उनकी मूवी देखकर फीडबैक देते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक