ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली । पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर ने कहा है कि अच्छा खेल दिखाने की प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मैच खेलने से भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। दीपिका के अनुसार भारतीय टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों में शीर्ष-4 में जगह बना सकती है। भारतीय टीम ने पिछले साल लगातार दो टूर्नमेंट जीतकर शानदार लय में है और उसने इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम को पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष टूर्नमेंटों में अच्छे परिणाम मिले हैं। उसने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता और लगातार दूसरी बार ओलिंपिक टिकट हासिल किया है। दीपिका ने कहा, ‘महिला टीम यह साबित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि वह भी पुरुष टीम की तरह बड़े मुकाबले जीत सकती है। हमने 2017 में एशिया कप जीता, लंदन में विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में रजत पद क हासिल किया।’ उन्होंने कहा, ‘ये सभी बहुत अच्छे परिणाम हैं। यह कोचिंग स्टाफ और महासंघ के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया। हॉकी इंडिया ने भी यह सुनिश्चित किया कि महिला हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मैच खेलने को मिलें तथा एसीटीसी (अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर) टीम के लिए अहम साबित हुआ।’ रियो ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रही दीपिका ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।