बल्लेबाजी के लिए अच्छा था विकेट : सूर्यकुमार Featured

दुबई । मुंबई इंडियंस की ओर से पहले क्वालीफायर मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी। इस मैच में मुम्बई ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 57 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार आईपीएल फानइल में जगह बनायी है। इस जीत के बाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए बढ़िया विकेट थी। इस पिच पर ओस थी पर हमारा रुख सकारात्मक बना रहा। मैं कुछ ओर ओवर बल्लेबाजी करना चाहता था। बस मैं यही कहना चाहता हूं कि मैंने आज अपनी बल्लेबाजी का आनंद लिया। मैं जब ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे खुलकर बल्लेबाजी करने की पूरी आजादी होती है । इसके साथ ही यह जिम्मेदारी भी होती है कि जहां तक हो सके मुझे लंबी पारी खेलनी है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक