ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
दुबई । आरसीबी के खिलाफ मैच जीतकर हैदराबाद की टीम दूसरे क्वालिफायर पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच जीतने के बाद राशिद खान ने कहा यह बहुत मुश्किल था। इस मैच की सबसे अच्छी बात यह रही कि हम जीतने वाले पक्ष में हैं। यह वैसी ही भावना थी, जैसी पंजाब के खिलाफ थी, जहां हमें छोटे लक्ष्य का पीछा करना था।
राशिद खान ने कहा कि मैंने सबकुछ बिल्कुल आसान रखा और सही क्षेत्र में गेंदबाजी की। मैंने अपने पिछले पुराने सभी रिकॉर्ड देखें कि कहां मैनें गेंदबाजी की है। इसलिए मुझे पता था कि अगर मैं सही जगह पर गेंदबाजी करूंगा तो मैं किफायती रहूंगा और विकेट भी मुझे मिलेंगी। इस विकेट पर गेंद घूम रही थी, लेकिन पिच आज धीमी थी और अधिक स्किड नहीं कर रही थी।
दुबई में मेरी गेंद को अच्छा उछाल मिला और गेंद घूम भी अधिक रही थी। शारजाह में गेंद धीमी होती है, आधे मैच के बाद। यह बहुत मुश्किल होता है कि आप बैक ऑफ लैंथ पर गेंदबाजी करें। एक गेंदबाज के तौर पर आपको गेंद हिट करना पड़ता है और अपने आप पर भरोसा रखना पड़ता है।