ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
शारजाह । शारजाह में आईपीएल 20 - 20 महिला क्रिकेट के एक मैच में सुपरनोवाज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए। सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर ट्रेलब्लेजर्स को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। ट्रेलब्लेजर्स की ओपनिंग जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए 12 ओवर तक 71 रन बना लिए थे। इस स्कोर पर डॉटिन को पूनम यादव ने राधा यादव के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 32 गेंदों में एक चौके की सहायता से 20 रन बनाए। ट्रेलब्लेजर्स की तरफ से स्मृति ने 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की सहायता से 68 रन बनाकर कप्तानी पारी खेली। स्मृति को श्रीवर्धने की गेंद पर तानिया भाटिया ने कैच किया। रैना घोष ने 10 रन का योगदान दिया। उन्हें राधा यादव की गेंद पर अटापट्टू ने कैच किया। बाकी की 6 बल्लेबाज इकाई के अंक पर आउट हो गई और ट्रेलब्लेजर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। सुपरनोवाज की तरफ से राधा यादव ने शानदार 5 विकेट लिए, उन्होंने 4 ओवर में कुल 16 रन दिए। पूनम यादव और श्रीवर्धने को 1 - 1 विकेट मिले।