ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के अनुसार भारत के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से जीत जाएगी। वॉन ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहला टेस्ट ही खेलेंगे, ऐसे में भारतीय टीम की बल्लेबाजी प्रभावित होगी। कोहली ने पितृत्व अवकाश लिया है जिस कारण वह सिर्फ पहला ही टेस्ट मैच खेल पाएंगे। वॉन ने कहा, विराट ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से ये सीरीज जीत जाएगी। वहीं स्टीव स्मिथ ओर डेविड वार्नर की वापसी से भी मेजबान टीम की बल्लेबाजी बेहतर हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज की शुरुआत एडिलेड में 17 दिम्बर से होगी। वहीं दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में 26 दिसम्बर, तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में 7 जनवरी और चौथा व अंतिम टेस्ट मैच 15 जनवरी से गाबा में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले 3 एकदिवसीय और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले जाएंगे जिसमें कोहली भाग लेंगे। एकदिवसीय मैच 27, 29 नवम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और 2 दिसम्बर को मनुका ओवल में खेला जाएगा। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच मनुका ओवल में 4 दिसम्बर जबकि बाकी के 2 मैच 6 और 8 दिसम्बर को सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे।