ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विश्व कप में भारत से मिली 89 रन से हार के लिये सरफराज अहमद की ‘बेवकूफाना कप्तानी’ को कसूरवार ठहराया। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कोई कप्तान इतना अहमक कैसे हो सकता है। सरफराज को क्या पता नहीं था कि हम लक्ष्य का पीछा करने में कितने कमजोर हैं। आपको पता होना चाहिये कि आपकी ताकत बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी है। उन्होंने कहा कि टास जीतना अहम था लेकिन सरफराज को पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिये थी।
उन्होंने कि आप टास जीतकर आधा मैच तो वही जीत गए लेकिन उसके बाद क्या किया। आपने पूरी कोशिश की कि मैच हार जाये। बेवकूफाना कप्तानी और बेवकूफाना प्रबंधन। शोएब ने कहा कि आप लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाते। 1999 में टीम में इंजमाम, युसूफ, सईद अनवर, शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाज थे लेकिन 227 रन नहीं बना सके। यह जोखिम लेना ही नहीं चाहिये था।