ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नयी दिल्ली। भारत की जूनियर महिला मुक्केबाजों ने जर्मनी में हुए ब्लैक फॉरेस्ट कप में पांच स्वर्ण सहित सात पदक अपने नाम किये और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की नेहा (54 किग्रा) और कर्नाटक की अंजू देवी (50 किग्रा) को क्रमश: टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज और उदीयमान खिलाड़ी घोषित किया गया।
भारतीय मुक्केबाजी संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नेहा और अंजू के अलावा एच. अंबेशोरी देवी (57 किग्रा), तमन्ना (48 किग्रा) और प्रीति दाहिया (60 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किये।
भारत की 13 सदस्यीय टीम में तनु (52 किग्रा) और आश्रेया दिनेश नाइक (63 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत और जर्मनी सहित 10 देशों ने भाग लिया था जिसमें यूक्रेन, कजाकिस्तान, लातविया, हंगरी, लिथुआनिया, मंगोलिया, यूनान और पोलैंड की टीमें शामिल थी।