Google Analytics —— Meta Pixel

सैफ अंडर-15: मेजबान भूटान को 10-1 से हराकर भारत की फाइनल में एंट्री Featured

थिम्पू। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के मुकाबले में शुक्रवार को मेजबान भूटान को 10-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।  साइ संखाई (63वें, 64वें और 72वें) टूर्नामेंट में दूसरी बार हैट्रिक बनाने में सफल रहीं। लींडा कोम सेर्थो (19वें और 54वें), सुमती कुमारी (24वें और 86वें) और किरण (15वें और 21वें) ने दो-दो गोल किये जबकि प्रियंका सुजीश ने आठवें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। भूटान ने हालांकि नौंवें मिनट में ही सांगे वांगमो के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 5-1 से आगे थी।  दिन के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी।  भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी।

 


Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक