ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
जलाल यूनुस ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खेल परिषद, बांग्लादेश में 41 विभिन्न खेल निकायों के नियंत्रण अधिकारियों ने यूनुस को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। यूनुस बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज भी थे और उन्होंने 1980 के दशक में पेशेवर क्रिकेट खेला था। वह 1990 के दशक से एक खेल आयोजक भी रहे हैं। 2009 के बाद से उन्होंने बीसीबी में एक महत्वपूर्ण पद संभाला और बाद में 2021 में क्रिकेट संचालन प्रमुख बने। यूनुस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा कि वह इस पद पर रहकर बांग्लादेश में क्रिकेट की प्रगति को रोकना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'मैंने क्रिकेट के व्यापक हित के लिए इस्तीफा दिया है। मैं क्रिकेट के सही तरीके से चलने के पक्ष में हूं। मैं संविधान के अनुसार मुझे बदलने के उनके इरादे से ठीक हूं। मैं क्रिकेट की प्रगति के लिए बाधा नहीं बनना चाहता।'
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहा बांग्लादेश
इस बीच बांग्लादेश 21 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान से भिड़ेगा। दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच खेला जाएगा। सीरीज के दोनों मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली पाकिस्तान के लिए शीर्ष चार तेज गेंदबाज हैं जो पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। बांग्लादेश ने अभी तक अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा नहीं की है।
बांग्लादेश के साथ कोचिंग अनुबंध पूरा करना चाहते हैं हथुरुसिंघा
वहीं, बांग्लादेश टीम के कोच पर भी तलवार लटक रही है। बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा देश में हाल ही में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ 2025 तक अपना अनुबंध तक पूरा करने के इच्छुक हैं। उथल-पुथल के बाद टीम के अंदर भी बड़े बदलाव की प्रबल संभावना है। श्रीलंका के 55 वर्षीय हथुरुसिंघा ने सोमवार को रावलपिंडी में कहा, 'मैंने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और मैं उस अवधि को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं। अगर बोर्ड बदलता है और नए लोग बदलाव करना चाहते हैं, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। अगर वे चाहते हैं कि मैं पद पर बरकरार रहूं, अगर वे मेरे से खुश हैं तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारतीय एथलीट्स भारत लौट चुके हैं. 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें पीएम हाउस पर होस्ट किया. इस दौरान मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे. मनु ने जहां प्रधानमंत्री को तोहफे में पिस्टल दी. वहीं पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत हॉकी टीम ने उन्हें जर्सी और स्टिक दी. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया. उन्होंने मेडल जीतने वाले एथलीट्स की तारीफ की, वहीं बाकी खिलाड़ियों को आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रचा था. भारत के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत जब पूरी टीम ने उनसे मुलाकात की तो तोहफे के रूप में साइन की हुई जर्सी दी. इसके अलावा हॉकी स्टिक भी गिफ्ट किया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ़ से दिए गए निमंत्रण के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी 13 अगस्त को ही पाकिस्तान आ गए थे। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड देश में चल रही राजनीतिक अशांति की वजह से उस तरह का अभ्यास कराने में असमर्थ था जिसकी ज़रूरत टेस्ट मैच से पहले होती है। अब शाकिब भी टीम के साथ जुड़ गए हैं, वह बुधवार को लाहौर पहुंच गए और अभ्यास सत्र में भी टीम के साथ नज़र आए।
शाकिब अल हसन सीधे कनाडा से आ रहे हैं जहां वह ग्लोबल T-20 लीग में बंगला टाइगर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। शाकिब के लिए वह हफ़्ता घटनाओं से भरा हुआ था। 5 अगस्त को जब अवामी लीग सरकार गिर रही थी और शेख़ हसीना भारत आ गईं थीं, उसके कुछ ही घंटे बाद शाकिब मैच खेल रहे थे। शाकिब को मैच के दौरान दर्शकों की बदसलूक़ी का भी शिकार होना पड़ा, कुछ फ़ैन्स ने उनके ख़िलाफ़ जमकर नारे लगाए। साथ ही साथ शाकिब को संसद की सदस्यता भी खोनी पड़ी। शाकिब को इसी बीच एक और विवाद का सामना करना पड़ा जब टोरोंटो नेशनल्स के ख़िलाफ़ एलिमिनेटर मुक़ाबले के लिए उन्होंने टॉस करने से इंकार कर दिया। दरअसल, बारिश से बाधित मैच में नतीजा निकालने के लिए सीधे सुपरओवर कराया जा रहा था जिसे नियम का हवाला देते हुए शाकिब ने खेलने से मना करा दिया।
उन्होंने कहा, "एक क्रिकेटर को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और बेसिक पर ध्यान देना चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया तो मैच से पहले ही वह लड़ाई हार जाएंगे। उनके पास कौशल की कोई कमी नहीं है, हम उन्हें ये विश्वास दिला रहे हैं कि वह किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं। बांग्लादेश एक अच्छी टीम है, आपने देखा होगा कि कैसे उन्होंने विश्व कप में मज़बूत टीमों को भी चुनौती दी थी। इस टीम के पास अच्छे तेज़ गेंदबाज़ आ रहे हैं और वह सही दिशा में काम कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस टीम को घर से बाहर भी जीतने की आदत लग जाएगी।"
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होगा। बांग्लादेश ने आख़िरी बार पाकिस्तान में COVID से पहले टेस्ट खेला था, लेकिन उस सीरीज़ का दूसरा टेस्ट और फिर वनडे मैचों को COVID के दौरान यात्रा प्रतिबंध की वजह से स्थगित करना पड़ा था।
पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय टीम में स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और अनुभवी कीपर मुशफिकुर रहीम की वापसी हुई है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम 12 अगस्त को पाकिस्तान जाएगी।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 21 से 25 अगस्त- रावलपिंडी
दूसरा टेस्ट: 30 अगस्त से 3 सितंबर- कराची
टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।
नेशनल सिलेक्शन पैनल के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने कहा, "हमने पांच तेज गेंदबाजों का चयन किया है। तस्कीन अहमद केवल दूसरा टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने जून के बाद से किसी टेस्ट में गेंदबाजी नहीं की है।" सिलेक्शन पैनल ने शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम को टीम में जगह दी है, हालांकि ये दोनों काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। बता दें कि बांग्लादेश ए टीम इस समय पाकिस्तान में एक सीरीज खेल रही है। इसमें 2 चार दिवसीय मैच और 3 एक दिवसीय मैच शामिल हैं।
इंशानुल्लाह जनत को काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन में दोषी पाया गया है। आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज के अलावा बोर्ड तीन अन्य क्रिकेटरों की भी जांच कर रहा है। इस पर जल्द फैसला सुनाया जाएगा। अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इंशानुल्लाह जनत को मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण पांच साल के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सात अगस्त को लिया। इसके अलावा बोर्ड तीन अन्य क्रिकेटरों की जांच कर रही है।
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इंशानुल्लाह जनत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आईसीसी ने सलामी बल्लेबाज को पांच साल के लिए बैन कर दिया है। इंशानुल्लाह अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में क्रिकेट खेल चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, इंशानुल्लाह जनत को काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन में दोषी पाया गया है। आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज के अलावा बोर्ड तीन अन्य क्रिकेटरों की भी जांच कर रहा है। इस पर जल्द फैसला सुनाया जाएगा। हालांकि, अब तक इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारत के लिए अच्छा गया. निशानेबाजी के बाद भारत को भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक दिला दिया है. हॉकी टीम ने टोक्यो के बाद पेरिस में भी कांस्य जीत लिया है. पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा मेडल मिल गया है. पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भी भारत को मेडल की उम्मीद है. कुश्ती में पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल का कांस्य पदक मैच अमन सेहरावत खेलते हुए दिखाई देंगे.
इसके अलावा गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक्शन में नजर आने वाले है. एथलेटिक्स में महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर में भारत की खिलाड़ी नजर आने वाले है. पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर में भी भारत का खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देगें.
पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारत के लिए अच्छा गया. निशानेबाजी के बाद भारत को भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक दिला दिया है. हॉकी टीम ने टोक्यो के बाद पेरिस में भी कांस्य जीत लिया है. पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा मेडल मिल गया है.
पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भी भारत को मेडल की उम्मीद है. कुश्ती में पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल का कांस्य पदक मैच अमन सेहरावत खेलते हुए दिखाई देंगे.
इसके अलावा गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक्शन में नजर आने वाले है. एथलेटिक्स में महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर में भारत की खिलाड़ी नजर आने वाले है. पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर में भी भारत का खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देगें.
महिला व्यक्तिगत वर्ग : अदिति अशोक और दीक्षा डागर : दोपहर 12:30 PM
एथलेटिक्स : महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2:10 PM
पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2:35 PM
कुश्ती : पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मुकाबला : अमन सेहरावत बनाम डारियन तोइ क्रूज रात 9:45 PM
मुंबई। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कथित तौर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक होने की खबरें चल रही हैं। हालांकि इस पर न तो बच्चन फैमिली कुछ रिएक्ट कर रही है। न ही ऐश्वर्या राय। तलाक की खबरों के बीच हाल ही में अभिषेक बच्चन को पेरिस ओलंपिक 2024 का लुत्फ उठाते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिषेक पेरिस ओलंपिक को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का साथ नहीं, लोगों को अखरा। फैंस ने दोनों को एक साथ न देखकर नाराजगी जताई। हैरानी दिखाई कि ऐश्वर्या इतने जरूरी कार्यक्रम में उनके साथ क्यों नहीं थीं।अभिषेक बच्चन ने ओलंपिक में तिरंगा लहराते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, रिप्रजेंट!! हैशटैग जय हिंद, हैश टैग कम ऑन इंडिया। अभिषेक की इस पोस्ट पर यूजर ने कमेंट किया, ऐश्वर्या कहां हैं? दूसरे यूजर ने लिखा,मुझे उम्मीद है कि आप और ऐश्वर्या मैम के बीच सब कुछ ठीक है। एक यूजर ने पूछा, भाई डिवोर्स पक्का है या रुमर है? प्लीज जरा क्लियरटी दे दो” बता दें, हाल में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। वह बेटी संग न्यूयॉर्क वेकेशन से आई थीं।
ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने की राह पर भारतीय हॉकी टीम के सामने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी की चुनौती होगी और इस बाधा को पार करके टीम 'संकटमोचक' पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई देने के अपने मिशन की अगला कदम रखेगी। ब्रिटेन के विरुद्ध क्वार्टर फाइनल में दस खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद भारतीय टीम ने जिस साहस और कौशल का प्रदर्शन करके मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचा, वह प्रशंसनीय है। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक मैच में जर्मनी की पेनल्टी बचाकर भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने वाले नायक श्रीजेश एक बार फिर जीत के सूत्रधार बने थे।
44 साल का सूखा खत्म करने की कोशिश
36 वर्ष के श्रीजेश का यह आखिरी टूर्नामेंट है और उन्हें स्वर्ण पदक के साथ विदा करने का मिशन भारतीय टीम के लिए अतिरिक्त प्रेरणा बना है। भारत ने आठ ओलंपिक स्वर्ण में से आखिरी 1980 में मास्को में जीता था और अब पेरिस में उसके पास 44 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। सेमीफाइनल जीतने पर भारत का रजत तो पक्का हो जाएगा जो अंतिम बार उसने 1960 में रोम में जीता था।
अमित रोहिदास नहीं खेलेंगे
प्रमुख डिफेंडर अमित रोहिदास मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन पर लगाए गए एक मैच के निलंबन के खिलाफ दायर की गई हॉकी इंडिया की अपील को एफआईएच ने खारिज कर दिया है। रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रेड कार्ड मिला था जिसके कारण एफआईएच ने उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया था। इसका मतलब है कि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए भारत के केवल 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे जो आठ बार के ओलंपिक चैंपियन के लिए करारा झटका है।
भारतीय एथलेटिक्स के लिए कई कीर्तिमान बना चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे, चूंकि 140 करोड़ भारतीयों को उनसे एक बार फिर पीले तमगे की उम्मीद है। नीरज मंगलवार को किशोर जेना के साथ भालाफेंक क्वालीफिकेशन में उतरेंगे। उनकी अप्रतिम निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी क्योंकि पूरे सत्र में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं। चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।
इतिहास रचेंगे नीरज
ओलंपिक की पुरुष भालाफेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड 1920 और 1924), जान जेलेंजी (चेक गणराज्य 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नार्वे 2004 और 2008) की ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रख सके हैं। इस साल चोपड़ा ने सिर्फ तीन स्पर्धाओ में भाग लिया लेकिन उनके बाकी प्रतिस्पर्धी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
फिटनेस नहीं है मसला
हालांकि उनके कोच ने फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अब उनके एडक्टर में कोई परेशानी नहीं है और वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। भारत के किशोर जेना भी दौड़ में हैं जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालीफाई किया था लेकिन उसके बाद से 80 मीटर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल अपने नाम किए हैं। इसी के साथ वह भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले ये काम पुरुष पहलवान सुशील कुमार और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने किया है। सिंधू वो खिलाड़ी हैं जिनको मनु आदर्श की तरह मानती हैं और एक बार तो मनु ने सिंधू को ऑनलाइन ट्रोलर्स से बचाने के लिए फेक प्रोफाइल तक बनाई थी। मनु ने पेरिस ओलंपिक-2024 में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इससे बाद मनु ने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।
सिंधू, नीरज की हैं फैन
दूसरा मेडल जीतने के बाद सिंधू ने स्पोर्ट स्टार से बात करते हुए कहा कि वह सिंधू और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपडा की बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय इतिहास के कई बड़े नामों को जानती हैं। मेरे समय में पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा हैं। मैं उनको काफी मानती हूं और दोनों जो मेहनत करते हैं उसकी कायल हूं। एक बार तो मैंने सिंधू को ऑनलाइन हेटर्स से बचाने के लिए फेक प्रोफाइल बनाई थी।"
सिंधू ने जताई खुशी
मनु को ओलंपिक में मिली दोहरी सफलता से सिंधू भी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए मनु का अपने क्लब में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, " बेहतरीन स्वीटहार्ट!!! दो ओलंपिक मेडल वाले क्लब में आपका स्वागत है। अभी और आगे जाना है।"
India vs Sri Lanka 1st ODI India Playing 11 Changes: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हो गया है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के नए कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वहीं, रोहित शर्मा ने काफी समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए भारत की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए। कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पर भरोसा जताया। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया। हर्षित राणा, रियान पराग और खलील अहमद को भी मौका नहीं मिला।
IND vs SL 2024 1st ODI India's Playing 11 Changes: भारत की प्लेइंग-11 में इन 4 प्लेयर्स को नहीं मिली जगह
दरअसल, भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिले। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी पारी का आगाज करेगी। नंबर 3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल (KL Rahul) की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। वहीं, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दो ऑलराउंडर का साथ मिला है।शिवम दुबे की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई। रियान पराग को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया।
IND vs SL 1st ODI Playing 11: भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका: चरिथा असालंका (कप्तान) पथुम निसांका, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालेगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल यानी कांस्य पदक जीता और इसी के साथ इस आयोजन में भारत के पदकों का खाता खुला। तीन साल पहले टोक्यो में अपने ओलंपिक डेब्यू में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आंसू बहाने वाली भाकर ने अब अपनी पहले से ही शानदार उपलब्धियों की सूची में दो ओलंपिक कांस्य पदक और जोड़ लिया है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर मिक्स्ड टीम में भी कांस्य पदक हासिल किया है। 16 साल की उम्र में मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वर्तमान में वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री कर रही हैं। यहां जानिए ओलंपिक मेडल विजेता भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है।
ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर कौन हैं?
मनु भाकर, एक मशहूर भारतीय खेल निशानेबाज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिस्टल शूटिंग में अपने असाधारण कौशल से अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली, मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हुआ था, और वह शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक बन गई हैं।
14 साल की उम्र में शुरु की निशानेबाजी
चैंपियन मनु हमेशा से ही टेनिस, स्केटिंग और बॉक्सिंग जैसे खेल खेलना पसंद करती थीं। 14 साल की उम्र में उन्होंने निशानेबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया।
इस समय भी जारी है पढ़ाई
मनु भाकर ने अपनी स्कूली शिक्षा यूनिवर्सल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। भाकर ने 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ऑनर्स डिग्री हासिल की। मनु भाकर इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में डिग्री हासिल कर रही हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने श्रीलंका को 138 रनों का लक्ष्य थमाया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। सुपरओवर में श्रीलंका ने भारत को तीन रन का लक्ष्य थमाया। पहली गेंद पर श्रीलंका को एक रन वाइड का मिला। इसके बाद कुसल मेंडिस ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को आउट किया। स्कोर 2/1 हुआ। तीसरी गेंद पर सुदंर ने निसांका को आउट किया। इस तरह श्रीलंका ने सिर्फ दो रन बनाए। सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे। पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।
3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले मे शनिवार को भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ सीरीज का आगाज करने पर होगी।
हाल ही में गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को टी20 का नियमित कप्तान बनाया गया था। ऐसे में इस नए युग में किन प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, आएइ जानते हैं।
शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है
यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते हैं। भारतीय स्क्वॉड में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में 2 विकेटकीपर हैं। ऐसे में देखना होगा कि गंभीर किस पर भरोसा जताते हैं। ज्यादा संभावना है कि टीम मैनेजमेंट पंत के साथ आगे बढ़ सकता है।
4 नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। नंबर 5 पर तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह जगह बना सकते हैं। अगर रिंकू को मौका मिलता है तो शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है।
सुंदर को सौंप सकते नई जिम्मेदारी
नंबर 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलते नजर आ सकते हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। नंबर 7 पर अक्षर पटेल दिख सकते हैं। रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है।
ऐसे में अब इस प्रारूप में अक्षर को मौका मिलना तय है। 8 नंबर पर गंभीर वॉशिंगटन सुंदर को आजमा सकते हैं। इससे बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा। हालांकि, गंभीर सुंदर को नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं।