Google Analytics —— Meta Pixel
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (4549)


तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले T20I शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए. जवाब में हेनरिक क्लासेन (41) के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी जब उसे 14 गेंद में 53 रन बनाने थे. मार्को यानसेन हालांकि आक्रामक इरादों से ही आए थे और 17 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से उन्होंने मेजबान टीम को मैच में लौटाने की कोशिश की. अर्शदीप सिंह ने मार्को यानसेन को तीन गेंद बाकी रहते LBW आउट करके भारत को चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अपराजेय बढ़त दिला दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में 41 रन बनाए और मार्को यानसेन ने 17 गेंदों में 54 रन ठोके. दक्षिण अफ्रीका की टीम सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी. चौथा और आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा.

कौन था टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा हीरो?

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. हमने टीम मीटिंग में जिस बारे में बात की थी, हमने उसी तरह का क्रिकेट खेला. हमने टीम मीटिंग में जिस पर चर्चा की थी, यही हम खिलाड़ियों को करने के लिए कह रहे थे. वे फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करते हैं, वे नेट्स में ऐसा करते हैं. जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं. आक्रामकता और इरादे हमेशा बात करने के बारे में नहीं होते.

नंबर 3 पर तिलक वर्मा को क्यों दिया मौका?

सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'जब मैं टीम के बल्लेबाजों को इस तरह से बल्लेबाजी करते देखता हूं, तो उससे मेरा काम आसान हो जाता है. मुझे लगता है कि हम सही दिशा में हैं. पहली बार हम मैदान पर 6-7 मिनट आगे थे. वह (तिलक) गेकेबरहा में मेरे कमरे में आए और कहा कि मुझे नंबर 3 पर मौका दो, मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और मैंने कहा कि वहां जाओ और खुद को अभिव्यक्त करो. उन्होंने इसके लिए कहा और उन्होंने इसे पूरा किया. उनके और उनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं.'

तिलक वर्मा ने खोल दिया राज

तिलक वर्मा को उनके शानदार शतक के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. तिलक वर्मा ने मैच के बाद कहा, 'मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. देश के लिए खेलना मेरा सपना था और शतक सही समय पर आया, जब टीम को इसकी जरूरत थी. इसका पूरा श्रेय हमारे कप्तान मिस्टर सूर्यकुमार यादव को जाता है. उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया और मुझे खुद को अभिव्यक्त करने के लिए कहा. फिर से उनका शुक्रिया. मैंने बस अपने बेसिक्स पर भरोसा किया. पिच शुरू में दो गति वाली थी और अभिषेक के आउट होने के बाद नए बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं थी. मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था और एक साझेदारी का इंतजार कर रहा था.'

 


तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। उन्हें बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच जारी रणणी मुकाबले में खेलते देखा जा रहा है। बुधवार को इस मैच के पहले के दिन वह खामोश रहे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।

दूसरे दिन शमी ने चटकाए चार विकेट
अनुभवी गेंदबाज ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद अब मैदान पर वापसी की है। 360 दिनों तक खेल से दूर रहने के बाद वह एक बार फिर गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 2.84 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और महज 54 रन खर्च कर चार विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया है।

चोट से उबरने के बाद की वापसी
मालूम हो कि, शमी विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही थी। माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद बंगाल ने उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकती है टीम में जगह
इस मुकाबले में सभी की निगाहें शमी पर हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुना जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह विराट कोहली की कप्तानी में कहर बरपा चुके हैं। कंगारुओं के खिलाफ वह आठ मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि अगर टीम में कोई गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें मौका मिल सकता है।


भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद हर कोई ‘हिटमैन’ की आलोचना कर रहा हैं। रोहित शर्मा समेत कई सीनियर्स इस सीरीज के बाद आराम पर हैं, जबकि युवाओं से सजी टी20I टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है।

भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद हर कोई ‘हिटमैन’ की आलोचना कर रहा हैं। रोहित शर्मा समेत कई सीनियर्स इस सीरीज के बाद आराम पर हैं, जबकि युवाओं से सजी टी20I टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है।
बता दें कि 22 नवंबर से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिससे पहले भारत की खराब फॉर्म ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद रोहित को बीसीसीआई से अल्टीमेटम मिला हैं। आइए जानते हैं अजय जडेजा ने क्या कहा?

अजय जडेजा ने बताई अंदर की बात, Rohit को BCCI से मिला अल्टीमेटम
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से सूपड़ा साफ कराने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी अहम है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है। इस सीरीज में टीम इंडिया के सामने दो चुनौतियां है। एक तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल करना और दूसरा WTC Final में जगह बनाना। न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत का WTC Final में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है।

इस बीच पूर्व भारतीय टीम के कप्तान अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि हम फाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन हम सीरीज जीत सकते हैं।
अजय जडेजा ने राजस्थान में स्पोर्ट्स्टार स्पोर्ट् कॉन्क्लेव के दौरान कहा कि कभी-कभी आपको जागने के लिए ऐसी हार की जरूरत होती है। हमने इस साल (टी20 विश्व कप 2024) जीता है, हम सर्वश्रेष्ठ टीम है, हमारे पास सर्वश्रेष्ठ कप्तान है, लेकिन अचानक रोहित आलोचना का शिकार हो जाते हैं कि वह अच्छा नहीं कर रहे। मुझे उनके लिए काफी दुख है।

अजय जडेजा ने आगे कहा कि हो सकता है,
"हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहींपहुंचे, लेकिन मेरा मानना है कि हम सीरीज जीत सकते हैं। हमारी टीम के पास कई बार ऑस्ट्रेलिया दौरा करने का अनुभव है, जबकि पहले के दौर में खिलाड़ी हर 8 साल में एक बार ही ऑस्ट्रेलिया जाते थे। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं, हम एक खतरनाक टीम बन जाएंगे।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के इस बयान से ये कही-न-कही माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई ने रोहित को वॉर्निंग दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित अपनी फॉर्म बेहतर करते हुए नजर आते हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज जीत पाती है या नहीं?


साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में दमदार वापसी करते हुए भारत को दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया. पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए कम स्कोर वाले इस मुकाबले में दोनों टीम के गेंदबाज हावी रहे लेकिन जेराल्ड कोएत्जी (1 विकेट, 19 रन) के बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन और ट्रिस्टन स्टब्स की जुझारू पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला जीत लिया. सिर्फ 124 रन बनाकर भी टीम इंडिया को इस मैच में जीत की उम्मीद जगाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे दमदार नजर आए लेकिन उनके 5 विकेट भी साउथ अफ्रीका को नहीं रोक सके. इसके साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली.

सेंट जॉर्ज पार्क में रविवार 10 नवंबर को सीरीज के दूसरे मैच में दोनों टीम के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. इसकी शुरुआत टीम इंडिया के साथ हुई, जिसने पिछले कई मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनाए थे. पहले टी20 में भी 202 रन बनाने वाली टीम इंडिया इस बार 20 ओवर में सिर्फ 124 रन ही बना सकी. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इस मैच में बुरी तरह फेल रहा, जिसमें मुश्किल पिच और दमदार गेंदबाजी का अहम रोल रहा. पिछले लगातार 2 टी20 मैच में शतक जमाने वाले ओपनर संजू सैमसन तीसरे मैच में इसे दोहराने में नाकाम रहे और पहले ही ओवर में 3 गेंद में खाता खोले बिना आउट हो गए.

वहीं लगातार नाकाम हो रहे अभिषेक शर्मा इस बार भी फेल हुए और आक्रामक बल्लेबाजी की उनकी जिद भारी पड़ गई. कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी इस बार कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 45 रन तक टीम इंडिया के 4 विकेट गिर गए थे. यहां से अक्षर पटेल (27 रन, 21 गेंद) ने तेजी से कुछ रन बटोरे लेकिन उनके रन आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या (39 रन, 45 गेंद) ने मोर्चा संभाला. हालांकि हार्दिक भी खुलकर बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए लेकिन आखिर तक टिके रहकर उन्होंने टीम को मुकाबले लायक स्थिति में पहुंचाया.


ऑस्ट्रेलिया का दौरा है तो माहौल में गर्मी तो रहेगी ही. और, इसकी शुरुआत बयानबाजियों से हो चुकी है. विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने निशाना साधा तो अब गौतम गंभीर ने उसका करारा जवाब दिया है. गंभीर ने पॉन्टिंग को आड़े हाथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया. उन्होंने विराट कोहली के संबंधित सवालों का जवाब देते हुए पॉन्टिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तक सीमित रहने की नसीहत दी.

गौतम गंभीर ने जो कहा उस बारे में विस्तार से बताएं, उससे पहले जरा रिकी पॉन्टिंग ने विराट कोहली पर जो जुबानी हमला बोला है, उस बारे में जान लीजिए. पॉन्टिंग ने कहा कि विराट ने पिछले 5 सालों में सिर्फ 2 शतक ठोके हैं. कोई और खिलाड़ी होता तो ऐसे प्रदर्शन के बाद टीम में बना नहीं रह सकता था.

पॉन्टिंग के इसी बयान पर जब ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले गौतम गंभीर से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि रिकी पॉन्टिंग ने भारतीय क्रिकेट के लिए किया क्या है? वो ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट के बारे में सोचें वही बेहतर है. उन्हें विराट या रोहित के बारे में फिक्र करने की जरूरत नहीं है.

गंभीर ने आगे कहा कि विराट-रोहित ने काफी कुछ हासिल किया है. उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. वो अपने खेल को लेकर काफी फोकस हैं और लगातार कड़ी मेहनत करते हैं.

गौतम गंभीर ने विराट-रोहित के फेवर में कसीदे तो पढ़े हैं लेकिन इससे उनके मौजूदा फॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रोहित ने इस साल 11 मैच में 29.40 की औसत से सिर्फ 588 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल रहे हैं. वहीं विराट कोहली ने 6 टेस्ट की 12 पारियों में 22.72 की औसत से 1 अर्धशतक के साथ केवल 250 रन ही बनाए हैं. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराना जरूरी है और इसके लिए विराट और रोहित की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.

गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. इसका फैसला सीरीज शुरू होने से पहले होगा. ऐसे में जब सवाल हुआ कि रोहित नहीं रहे तो कप्तान कौन होगा? इसके जवाब में गंभीर ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. उन्होंने कहा कि टीम के उप-कप्तान वो हैं, वही कप्तानी करेंगे. इससे पहले रोहित

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 124 रन बनाए। इसके बाद 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टबस की मदद से अफ्रीका ने इस टारगेट को चेज कर लिया और सीरीज में 1-1 से भी बराबरी भी हासिल कर ली। टीम इंडिया भले ही मैच हार गई, लेकिन वरुण चक्रवर्ती अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने टीम इंडिया की वापसी करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाकी गेंदबाजों की तरफ से सपोर्ट नहीं मिला और अंत में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी।

5 विकेट लेकर भी वरुण को हारना पड़ा मैच
वरुण चक्रवर्ती ने मुकाबले में चार ओवर करके 17 रन दिए और 5 विकेट हासिल किए। ये टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला पांच विकेट हॉल है। वह भारत की तरफ से T20I में 5 विकेट हॉल लेने वाले कुल 5वें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ऐसा कर चुके हैं। खास बात ये है कि वरुण के अलावा बाकी सभी गेंदबाजों ने जब भी T20I में पांच विकेट हॉल हासिल किया, तब टीम को जीत मिली है। जबकि वरुण चक्रवर्ती के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उनके खाते में हार आई है। वह T20I में पांच विकेट हॉल लेकर मैच हारने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में किया था डेब्यू
वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में साल 2021 में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के भी चुन लिया गया। जहां वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते। फिर सूर्या की कप्तानी में उनकी बांग्लादेश के खिलाफ किस्मत खुली और टीम इंडिया में एंट्री हो गई। वरुण ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

कप्तान सूर्या ने भी तारीफ की
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक टी20 मैच में 5 विकेट लेना काफी बड़ी बात होती है और ऐसे हालात में। वरुण ने अपने खेल में काफी सुधार किया है जिसमें उनकी कड़ी मेहनत की, जो हम सभी को अब रिजल्ट के रूप में देखने को मिल रही है।

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस राज के ऊपर से पर्दा उठा दिया कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो किसे टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी जाएगी. बता दें कि रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की सेवाओं की कमी खल सकती है. इसके अलावा रोहित शर्मा के दूसरे टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस है.

पर्थ टेस्ट में बदल जाएगा टीम इंडिया का कप्तान!
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अब यह भी साफ कर दिया है कि अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं. गौतम गंभीर ने कहा, 'रोहित शर्मा के नहीं होने पर जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे. जसप्रीत बुमराह उपकप्तान हैं, इसलिए रोहित शर्मा के नहीं होने पर वह कप्तानी करेंगे.' गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि टीम इंडिया के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प मौजूद हैं.

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे. गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है. गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले कहा,‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है.’

'दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं'
गौतम गंभीर ने कहा,‘मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं. भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है.’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं. बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं.’

 


मेलबर्न । श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और एकमात्र वनडे मैच की तारीखें निर्धारित हो चुकी हैं। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही, एकदिवसीय मैच से दोनों टीमों को 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को मजबूती मिलेगी। पहला टेस्ट मैच 29 जनवरी को गॉल में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से इसी स्थान पर खेला जाएगा। इसके बाद 13 फरवरी को दोनों टीमें एकमात्र वनडे में आमने-सामने होंगी।
ऑस्ट्रेलिया इस समय डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 62.5 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 55.56 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। ऐसे में, यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका परिणाम अगले साल लंदन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनके भाग्य को निर्धारित कर सकता है। इस सीरीज का परिणाम न केवल ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के लिए, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अहम होगा। भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के परिणाम पर निर्भर कर सकता है।
वर्तमान स्थिति के अनुसार, भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 6 में से 4 टेस्ट मैच जीतने होंगे, जबकि श्रीलंका को अपने अगले 4 मैचों में से सभी जीतने होंगे और ऑस्ट्रेलिया को अपने 7 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे। अगर श्रीलंका अपनी घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है, तो भारत के फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ सकते हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाता है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज में उन्हें चार टेस्ट जीतने होंगे, जो कि एक कठिन कार्य होगा। यहां तक कि अगर कोई टेस्ट ड्रॉ होता है, तो इससे भी भारत को नुकसान होने की संभावना है।
पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का दौरा किया था, तब टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी। इसके अलावा, श्रीलंका ने वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी, जबकि टी20 सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही थी। इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) की तैयारियों में जुटी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह प्रतिष्ठित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। यह सीरीज भी भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 2014-15 से इस श्रृंखला में जीत दर्ज नहीं कर पाया है, और तब से भारत ने इस ट्रॉफी पर अपना दबदबा बना रखा है। जहां भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक अपनी अंतिम एकादश को सार्वजनिक नहीं किया है।


मुंबई । रवींद्र जडेजा की जबरदस्त गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां मेहमान टीम न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 174 रनों पर ही समेट दिया। इस प्रकार भारतीय टीम को इस मैच में जीत के लिए 147 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला है। इस मैच में तीसरे दिन 171 रनों पर 9 विकेट से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड टीम 174 रन ही बना पायी। इससे पहले मेहमान टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे जबकि मेजबान भारतीय टीम ने 263 रन बनाकर 28 रनों से बढ़त हासिल की थी।
भारतीय टीम इस सीरीज में पहले दो मैच हारी है और सीरीज में 2-0 से पीछे है। इस मैच में टॉस जीतकर कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत की ओर से जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट और वाशिंगटन सुंदर के 4 विकेट लेकर कीवी टीम को 235 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद शुभमन गिल के 90 रन और ऋषभ पंत की शानदार अर्धशतकीय पारी की सहायता से 263 रन बना लिए। जडेजा ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लेकर कीवी टीम की बल्लेबाजी को धवस्त कर दिया।
मुंबई टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए अब भरतीय टीम को 147 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला है। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जडेजा ने दूसरी पारी में भी आर अश्विन के साथ मिलकर घातक गेंदबाजी कर मेहमान टीम को कोई अवसर नहीं दिया।

 


IPL 2025: आईपीएल 2025 के रिटेंशन की आखिरी तारीख आ गई है और अब गहमागहमी बढ़ गई है। अभी तक किसी भी टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की है। बीसीसीआई की ओर से 31 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गई है, इसलिए सभी टीमें उसी दिन इसका ऐलान करेंगी, लेकिन लगातार कई चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक चौंकाने वाली रिपोर्ट चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रिटेन करने की संभावना कम है। रवींद्र जडेजा को सीएसके ने 2022 में भी कप्तान बनाया था, लेकिन उन्हें बीच सीजन में ही हटा दिया गया था।

क्या CSK जडेजा को रिलीज करेगी?

रवींद्र जडेजा पिछले 14 साल (2 साल के बैन को छोड़कर) से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि पिछले मेगा ऑक्शन की तरह इस बार भी उन्हें रिटेंशन में पहला स्थान दिया जाएगा। अब एक ताजा रिपोर्ट दावा कर रही है कि जडेजा को रिलीज किया जा सकता है। रेवस्पोर्ट्ज के यूट्यूब लाइव में दावा किया गया है कि रवींद्र जडेजा का रिटेन होना पक्का नहीं है। यानी फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज भी कर सकती है।

चेन्नई ने 2022 में उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इस बार ऐसा होना तय नहीं लग रहा है। अगर चेन्नई ऐसा करती है तो जाहिर तौर पर मेगा ऑक्शन में जडेजा को लेने के लिए कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। हालांकि, उसके बाद भी चेन्नई के पास 'राइट टू मैच' के जरिए सबसे ऊंची बोली लगाकर जडेजा को लेने का विकल्प रहेगा।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक