विवादों के बीच रिलीज हुआ' लक्ष्मी बम' के पहले सॉन्ग 'बुर्ज खलीफा' का टीजर, देखें वीडियो

तमाम आरोपों के बाद भी अभी लक्ष्मी बम को रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी रिलीज होने जा रहा है। बुर्ज खलीफा का टीजर आज रिलीज हो चुका हैं।

 

अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। फिल्म पर आरोप है कि वह समाज में लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हैं। फिल्म पर हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी के नाम का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगा है। तमाम आरोपों के बाद भी अभी लक्ष्मी बम को रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी रिलीज होने जा रहा है। बुर्ज खलीफा का टीजर आज रिलीज हो चुका हैं।

 

बुर्ज खलीफा गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसमें आप अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी को दुबई  में मस्ती करता देखेंगे साथ ही आपको दोनों का रोमांस भी देखने को मिलने वाला हैं। रविवार को गाने के रिलीज होने से पहले ही गाने का टीजर दर्शकों के बीच हिट है।

 

यहां देखें बुर्ज खलीफा का टीजर

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को बायकॉट करने की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर #shameonakshaykumar #boycottlaxmmibomb जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

 

 

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने  का आरोप लगा रहे हैं। एक संगठन से फिल्म 'लक्ष्मी बम' और अक्षय कुमार पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया हैं। उनका तर्क है कि फिल्म में हिंदू-मुस्लिम दो अलग-अलग समुदाय के लड़का लड़की की शादी को दिखाया गया है। दरअसल 'लक्ष्मी बम' में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ बताया जा रहा है जबकि इसमें कियारा आडवाणी का किरदार का नाम प्रिया होगा। साथ ही फिल्म का लक्ष्मी बम नाम रखने पर भी आपत्ति जताई है। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी पूजनीय देवी है। जिनकी आराधना की जाती है। 

 

लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म का निर्देशन मुस्लिम निर्देशक शबीना खान ने किया है। वह हिन्दू धर्म की परम्पराओं को नहीं जानती है। फिल्म 9 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक