ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. लंबे इंतजार के बाद रागिनी एमएमएस रिटर्न्स को जल्द ही रिलीज करने की तैयारी है. इसके ट्रेलर में बोल्डनेस, थ्रिल, एक्शन और हॉरर का कॉम्बिनेशन देखने को मिला है. इसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2 में सनी लियोनी, वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल नजर आएंगे. इसके एक गाने पर सनी लियोनी डांस भी करती दिखाई देंगी. हैलो जी नामक इस गाने में सनी लियोनी बेहद बोल्ड अवतार में दिख रही हैं. गाना रिलीज हो चुका है. यह पूरी वेब सीरीज 18 दिसंबर को ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज होने वाली है. रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2 के ट्रेलर में रागिनी श्रॉफ की दुनिया की दिखाई गई है. इस किरदार को दिव्या अग्रवाल ने निभाया है. उनका रोल काफी दमदार है. ट्रेलर के मुताबिक रागिनी अपनी फ्रेंड वर्षा की बैचलर पार्टी की व्यवस्था करती हैं.
इसके लिए वह अपनी सहेलियों के साथ बैचलर पार्टी करने के लिए एक ट्रिप प्लान करती हैं. वह और कुछ लड़के इसके लिए एक होटल में जाते हैं. इसके बाद उनकी लाइफ में थ्रिल, हॉरर और सस्पेंस की कहानी शुरू होती है.
दिव्या और वरुण के अलावा, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2 में स्नेहा नमनंदी, नवनीत कौर, थिया दस्सुज़ा, साक्षी गुप्ता, ऋषिका नाग, आरती खेतरपाल, अंतरा बनर्जी, अर्चना वडनेरकर, गौरव अलुग, विक्की राठौड़, मोहित दुसेजा, सुबीर राणा गुप्ते भी नज़र आएंगे.