Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में एक आतंकवादी हमले में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘दरम्यानी रात में बड़गाम जिले के वगूरा ग्रिड स्टेशन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई घायल हो गया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद सर्तक संतरी ने हमला विफल कर दिया। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘घायल एएसआई राजेन्द्र प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’’

चाउर वाले बाबा शराब बेच रहे हैं ?

राजनांदगांव- राजनांदगांव से भाजपा के डाक्टर रमन सिंह और कांग्रेस से श्रीमती करुणा शुक्ला के नामांकन दाखिल किए जाने के बाद चल रही बहुतायत चर्चा के अनुसार सरसरी तौर पर कहने लगे है कि डा रमन तो जीत ही जायेंगे । क्योंकि एक तो वे बाहरी प्रत्याशी है ऐसे आम लोगो की धरना है और अभी कांग्रेसजनो से परिचय मे ही लगी है लेकिन आज शाम कांग्रेस भवन मे शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मे जिस प्रकार से अपने भाषण से मुख्यमंत्री डा रमन के विरुद्ध आक्रमक तेवर में चुनाव लड रही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करुणा शुक्ला ने मृतप्राय कांग्रेसियो मे जान फूंकी उससे ऐसा लगता है कि डा रमन के लिए संभावित जीत टक्कर मे बदल सकती है। जब राजनांदगांव से कांग्रेस से उन्हे टिकिट मिलने की खबर आई है तभी से सारे कांग्रेसी एकमत हो गए है और कार्यकारिणी सहित सभी पदाधिकारियों ने एकता से चुनाव मैंदान में मुख्यमंत्री से डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।
आज शाम कांग्रेस भवन मे आयोजित बैठक मे उस समय सन्नाटा पसर गया जब संचालक बसंत बेहकर व पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश राठौर ने वहां बमुश्किल 150 के लगभगा कार्यकर्ताओं को अपने सुझाव के लिए आमंत्रित किया। बैठक मे पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्रीकिसन खंडेलवाल,नगर निगम मे विपक्ष के नेता हफीज खान,पूर्व महापौर सुदेश देशमुख प्रशांत तिवारी दिनेश शर्मा अशोक पंजवानी,महेश शर्मा आदि उपस्थित थे लेकिन इनमे से कोई भी अपनी जगह से नहीं हिला। इसके पूर्व कुतबुद्दीन सोलंकी व शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती हेमा देशमुख ने भी प्रभावशाली सुझाव रखे। इसके बाद पूर्व महापौर सुदेश देशमुख आए और बहुत दमदारी से अपनी बाते कहते हुए नगर निगम के महापौर तथा मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए माहौल को गरम किया। उन्होने खाया पीया कुछ नहीं और गिलास फोडा की तर्ज पर कहा कि हमे पत्रकारो के साथ जी ई रोड पर बने फिर उखडे फुट ओवर ब्रिज को दिखाया जाकर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलना होगा। उन्होने मुख्यमंत्री डा रमन के खिलाफ और भी कडे बोल बोलकर स्वयं के आक्रमक रुख का परिचय दिया।
इसके बाद अंत मे प्रत्याशी करुणा शुक्ला का उद्बोधन हुआ और उन्होने अपनी भाषण कला एवं भाषण के अंशो से उपस्थित कांग्रेसियो के निराश मन को काफी हद तक पलट दिया और कांग्रेसीयो ने उनके उद्बोधन के अंत मे और बीच मे जोरदार तरीके से तालीयां भी बजाई। उन्होने कहा कि यह लडाई अमीर और फकीर के बीच मे है। पैराशूट प्रत्याशी होने की बात पर उन्होने कहा कि राजनांदगांव मे पैराशूट प्रत्याशीयो का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होने कहा कि रामसहाय पांडे,धर्मपाल गुप्ताऔर स्वयं डाक्टर रमन इसके उदाहरण है।
श्रीमती शुक्ला ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए काफी कडवे वचन कहे और कहा कि देश मे अनेक मुख्यमंत्री को हमने हारते देखा है। उन्होने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से कहा कि मैने दोनो ही संगठनो मे रहकर अपनी विश्वसनीयता बनाई और इसलिए ही कांग्रेस ने राहूल गांधी ने और कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा करते हुए राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया है।
उन्होने कहा कि मै काम से डरती नही हूं बल्कि काम मेरे से डरता है इसलिए इस चुनाव मे भाजपा के धनबल से जनबल को विजयी बनाने के लिए एकजुटता से कार्य करते हुए इतिहास बदलना है।

श्रीमती शुक्ला ने डा रमन के नामांकन भरने के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि अब मोदी जी भी आएंगे लेकिन इसलिए नही कि यहां से डा रमन भाजपा के प्रत्याशी है बल्कि इसलिए आएंगे क्योंकि यहां से करुणा शुक्ला कांग्रेस की प्रत्याशी है।

उन्होने यह कहकर सब को चौका दिया कि उन्होने अपने चाचाजी श्रद्धेय अटलबिहारी बाजपेयी की स्वीकृति के बाद कांग्रेस मे प्रवेश किया है।उन्होने कहा कि भाजपा व इसके नेतृत्व की सरकार भ्रष्टाचार मे आकंठ डूबी हुई है और चाऊर वाले बाबा प्रदेश मे शराब बेच रहे ,निर्माण कार्यो मे कमीशन का खेल चल रहा है,राजनांदगांव मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है और यहां करोडो के फंड का आबंटन होता है। बडे बडे करोडो के गैरजरुरी निर्माण सिर्फ कमीशनबाजी के लिए ही कराए जा रहे है ।छत्तीसगढ़ में भ्रस्ट अधिकारिर्यो का बोलबाला है मुख्यमंत्री के संरक्षण में ये अधिकारी छत्तीसगढ़ को खोखला करने में लगे हैं।

श्रीमती शुक्ला ने अपनी भाषण कला के बारे मे बताया कि वह पांच वर्ष की अवस्था से ही बोलने लगी थी। छात्र जीवन मे वादविवाद प्रतियोगिताओ मे अनेक बार मेडल प्राप्त किया है लेकिन केवल भाषण से ही काम नही बनता। उन्होने अटलजी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी बहुत ही प्रभावी भाषण देते थे लेकिन 37 साल बाद पी एम बने और वह भी 24 दलों के समर्थन से क्योंकि भाजपा का कोई ढांचा नही था और अटलजी तथा आडवानी जी भाजपा को खडे कर रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी स्थिति अलग है क्योंकि हम पहले से ही एक शक्तिशाली संगठन है और इसलिए हमारी विजय को कोई रोक नहीं सकता है।
उन्होने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने सत्ता संम्हाली और अनेक राज्यो मे कांग्रेस की सरकारे थी इसलिए कांग्रेस मे संघर्ष करने की प्रवृत्ति कमजोर है। मुझसे अनेक बार जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल अपने काम काज के बारे मे मै पूछते थे तो मै सीधे कहती थी कि संगठन मजबूत करो तभी सत्ता हाथ लगेगी। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि पूर्व चुनाव के बूथ वाइज प्राप्त मतों का अध्ययन करते हुए एक लक्ष्य बनाकर चलना होगा तभी बात बनेगी।
उन्होने कहा कि राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डाक्टर रमन को हराना कोई कठिन कार्य नही है क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस के लगभग 40 हजार परम्परागत् वोट है। अब हमे 30000 अतिरिक्त मतो को हासिल करना है। यदि हम सब मिलकर बुथ स्तर पर जुट जाए तो हमारी विजय सुनिश्चित है और हम राहूल जी को एक नायाब तोहफा देकर राजनांदगांव कांग्रेस की सर्वश्रेष्ठता सिद्ध करेंगे।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सभी अमेरिकी प्रतिबंध पांच नवंबर से पूरी तरह लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून बना दिया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में कहा कि पांच नवंबर को ईरान के खिलाफ सभी प्रतिबंध फिर से पूरी तरह लागू कर दिए जाएंगे जिन्हें परमाणु समझौते के कारण हटा दिया गया था। ईरान के साथ परमाणु समझौते से अलग होने के बाद ट्रंप ने सभी देशों से ईरान से तेल का आयात कम करने या प्रतिबंधों का सामना करने के लिए कहा।ईरान के तेल का सबसे बड़ा आयातक होने के नाते भारत भी अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आया। इससे बचने के लिए भारत को या तो अमेरिका से छूट चाहिए होगी या ईरान से तेल का आयात बंद करना होगा। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम दुनिया में आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजक को सबसे खतरनाक हथियार बनाने नहीं देंगे। यह नहीं होगा।’’इससे पहले ट्रंप ने हिज्बुल्लाह इंटरनेशनल फाइनेंसिंग प्रिवेंशन एमेंडमेंट्स एक्ट पर हस्ताक्षर किए जिसमें हिज्बुल्लाह पर अतिरिक्त कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘हिज्बुल्लाह ने अमेरिकी नागरिकों का अपहरण किया, उन्हें प्रताड़ित किया तथा उनकी हत्या की।

इसमें 1983 में लेबनान के बेरुत में हमारे मरीन बैरकों पर हुआ क्रूर हमला शामिल है जिसमें 241 अमेरिकी मरीन, नाविक और सैनिक मारे गए तथा 128 अन्य अमेरिकी सेवा सदस्य घायल हो गए तथा एक लेबनानी नागरिक भी मारा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंच बैरकों के खिलाफ बमबारी में 58 फ्रेंच शांतिरक्षक और पांच लेबनानी नागरिक मारे गए।’’सैंडर्स ने बताया कि यह विधेयक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से हिज्बुल्लाह को अलग-थलग करेगा और उसके वित्त पोषण को कम करेगा।

  • अगस्त 2018 में एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की
  • करीब दो हफ्ते पहले ईडी ने बेंगलुरु स्थित ग्रीनपीस एनजीओ पर भी छापा मारकर बैंक खाता सीज कर दिया था

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल एनजीओ के कार्यालय पर छापेमारी की। ईडी ने यह कार्रवाई अगस्त 2018 में एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर की।

मई 2014 से अगस्त 2016 के बीच हुई फंडिंग

  1.  

    अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यूके स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य संस्थाओं से एमनेस्टी की भारत स्थित शाखा को फंडिंग होने का आरोप लगाया गया था। यह फंडिंग कई कमर्शियल चैनल्स के माध्यम से की गई।

     

  2.  

    अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, यह रकम करीब 36 करोड़ रुपए है, जो बेंगलुरु स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल एनजीओ को मई 2014 से अगस्त 2016 के बीच मिली। इसे फेमा का उल्लंघन माना जा रहा है।

     

  3.  

    करीब दो हफ्ते पहले ईडी ने पर्यावरण से संबंधित एनजीओ ग्रीनपीस के खिलाफ कार्रवाई की थी। जांच में ग्रीनपीस एनजीओ को गैरकानूनी रूप से विदेशी फंडिंग मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद ईडी ने ग्रीनपीस के बैंक खाते को सीज कर दिया था। हालांकि, ग्रीनपीस एनजीओ ने आरोपों को नकार दिया है।

  • रक्षा मंत्री ने कहा- राफेल पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
  • उन्होंने कहा- विपक्ष के सवालों और संदेहों को पहले ही दूर किया जा चुका

मुंबई. राफेल सौदे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इसके साझेदारों के नाम तभी सामने लाए जाएंगे जब विमान मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राफेल की आपूर्ति में फ्रांस की कंपनी दैसो और दो या तीन अन्य कंपनियां भी हिस्सेदारी कर रही हैं। इन सबको अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। सीतारमण ने यह बात गुरुवार को इकोनॉमिक इंडिया सम्मेलन-2018 को संबोधित करते हुए कही।

 अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को किस आधार पर दैसो एविएशन का ऑफसेट साझेदार बनाया गया? इस सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि आपूर्ति में शामिल सभी कंपनियों को ऑफसेट पूरा करने का मौका दिया जाएगा। एक, दो या तीन जितनी भी कंपनियां होंगी, उन्हें या तो निवेश का मौका मिलेगा या सेवा की खरीद करनी होगी। यह दैसो पर छोड़ दिया जाएगा कि वह हमारे पास आकर दावा पेश करे। ऑफसेट पार्टनर का ब्योरा तभी दिया जाएगा जब वह बिल के साथ अपनी सेवा के लिए हमारे पास आएंगे। फिर चाहे उन्होंने उपकरण दिए हों या कि कोई सेवा।

 ‘राफेल मामले में कांग्रेस राष्ट्र को गुमराह कर रही’
सीतारमण ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों और संदेहों को पहले ही दूर किया जा चुका है। वे इस मामले पर बार-बार अपना ही रुख बदल रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक भी सवाल छिपाया नहीं और न उन्हें रोकने की कोशिश की। विपक्ष यहां से वहां भटक रहा है।’’ 

  • सोपोर में शुक्रवार तड़के से चल रही थी मुठभेड़
  • गुरुवार को दो अलग-अलग एनकाउंटर में छह आतंकी मारे गए
 

जम्मू-कश्मीर. सुरक्षा बलों ने सोपोर में मुठभेड़ के दौरान शुक्रवाार को दो आतंकियों को मार दिया। एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया। सोपोर में छिपे आतंकियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। शुक्रवार तड़के से मुठभेड़ चल रही थी। 

 

राज्य में गुरुवार को भी दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई थीं। इनमें छह आतंकी मारे गए थे। पहली मुठभेड़ बारामूला के खीरी में हुई। यहां दो आतंकी मारे गए। दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग में हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

टीवी डेस्क. बिग बॉस सीजन 12 में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने एक खुलासा किया है। अनूप ने बताया कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है और इसके लिए 7 लाख रु. की मोटी रकम खर्च की है। अनूप ने 7 हजार बाल ट्रांसप्लांट कराए थे तब जाकर उनके सिर पर बाल दिखते हैं। दरअसल अनूप शो में रोमिल, दीपक और रोहित के साथ बैठकर बात कर रहे थे तभी उन्होंने ये खुलासा किया। कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने अनूप से उनके बालों को लेकर पूछा था-आपने सिर पर जो करवाया है वो कैसे हुआ है? तभी रोहित पूछ बैठे-आपने सिर पर क्या कराया है? अनूप जलोटा दोनों के सवालों का जवाब देते हुए कहा-मैंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। अनूप ने ये भी बताया कि वे अपने बालों में कभी कलर नहीं लगाते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता है कि उम्र छिपाने की जरूरत है। 

 एक बाल के लिए अनूप ने खर्च किए 100 रु: अनूप ने यहां बिना किसी झिझक के अपने बालों के बारे में घरवालों को पूरी जानकारी दी। बातचीत में उन्होंने बताया-मैंने तो 100 रु. एक बाल के हिसाब से खर्च किया है लेकिन सुना है 50 रु. में भी एक बाल के हिसाब से हेयर ट्रांसप्लांट होता है। बकौल अनूप-मेरे सामने के सारे बाल चले गए थे। इसके बाद मैंने बाल हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। सामने की तरफ मेरी दाढ़ी के और साइड के बाल निकालकर लगाए गए हैं। यही वजह है कि जहां दाढ़ी के बाल लगे हैं वो सफेद हैं और दूसरे काले हैं मेरे दाढ़ी के कई बाल सफेद हैं। अनूप का जवाब सुनकर रोहित ने एक और सवाल पूछा-फिर जो बाल निकाले गए हैं वहां कैसे आते हैं?अनूप जवाब में बोले- वो तो जड़ से निकल जाते हैं, फिर दोबारा नहीं आते हैं।

 जब रोमिल बोले- अनूप जी आप तो कभी शेव भी नहीं करते: बालों के बारे में चर्चा करते हुए अनूप खासतौर से दीपक को बताते हैं-जब बाल लगाए गए तब तो तुम्हारी तरह छोटे-छोटे थे। अब जाकर ऐसे हुए हैं। लेकिन पैसे वसूल हो गए हैं। तभी रोमिल बीच में कहते हैं कि अनूप जी आप तो कभी शेव भी नहीं करते हैं। इस पर वो कहते हैं-नहीं, मैं रोजाना सुबह शेव करता हूं। एक बार दाढ़ी बढ़ाई थी लेकिन घरवालों से डांट पड़ गई तो फिर क्लीन शेव हो गया। घरवाले कहते थे जिस तरह ऑडियंस को तुम्हें देखना पसंद है आप हमेशा वैसे ही रहो।

  • कोहली ने विशाखापट्टन वनडे में 157 रन की पारी खेली थी
  • इस पारी में 150वां रन बनाने के दौरान उन्हें डाइव मारना पड़ा
  • कोहली ने उस मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन भी पूरे किए थे

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टन में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 157 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान 150वां रन बनाने के दौरान क्रीज में पहुंचने के लिए उन्हें डाइव मारना पड़ा। इस पर कोहली ने कहा, "अगर मुझे एक ओवर में रन के लिए छह बार डाइव लगाना पड़े तो मैं टीम के लिए करूंगा। मैंने यह किसी के लिए नहीं किया। यह मेरा कर्तव्य है।"

रन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए: कोहली

  1.  

    कोहली ने डाइव मारने पर आगे कहा, "यह सिर्फ टीम के स्कोर में एक अतिरिक्त रन जोड़ने का प्रयास था। आपको रन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मैं अब भी रन के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।"

    कोहली

     

  2.  

    10 हजार वनडे रन पूरा करने पर कोहली ने कहा, "मैं इसके लिए सबका आभारी हूं। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वनडे क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंच पाऊंगा। मैं वास्तव में भगवान का शुक्रिया करना चाहता हूं। 10 साल तक देश के लिए खेलना बड़ी बात है।"

    कोहली

     

  3.  

    कोहली ने 194 पारी में नौ हजार वनडे रन पूरे किए थे। इसके बाद 11 पारियों में ही 10 हजार के आंकड़े को भी छू लिया। इस पर उन्होंने कहा, "पिछली 11 पारियों में से आठ या नौ विदेशों में खेला। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल था। मैंने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया।"

  • लैलूंगा क्षेत्र के राजपुर गांव में शरद पूर्णिमा पर मेला घूमने आई थी किशोरी
  • बहलाकर कार में बिठा ले गए थे पांच युवक, दो आरोपियों की तलाश जारी

जशपुर. पत्थलगांव में शरद पूर्णिमा के अवसर पर मेला घूमने आई एक किशोरी से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को बहलाकर कार में बिठा लिया और फिर सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शरद पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर-दूर से भी लोग आते हैं। इसी मेले में तमनार क्षेत्र के भालूमंड़ा गांव की एक किशोरी भी अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंची थी। वह फुलिकुंडा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुकी हुई थी। 

 मेला घूमने के दौरान किशोरी को वहां पांच युवक मिल गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को बहलाकर और झांसा देकर अपनी कार में बिठा लिया और फिर सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

 किसी तरह से किशोरी अपने परिजनों के पास पहुंची और उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने रात में ही थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को तीन अारोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • भिलाई-3 में कांग्रेसियों की मीटिंग हुई जहां चर्चा हुई कि अगर बाहरी नेता को यहां से उम्मीदवार बनाया गया तो कोई भी काम नहीं करेंगे 

भिलाई. भाजपा के बाद अब कांग्रेस में प्रत्याशी चयन का विरोध शुरू हो गया है। हालांकि, अब तक कांग्रेस में प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं, उससे पहले ही कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। अहिवारा विधानसभा में गुरुवार को यह देखने को मिला। यहां 4 ब्लॉक अध्यक्ष, जामुल पालिका अध्यक्ष समेत 10 से अधिक कांग्रेसी पार्षद व 200 पदाधिकरियों ने इस्तीफे की पेशकश की है। वे स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर बाहरी प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। 

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, अहिवारा में कांग्रेस बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे रही है। यहां स्थानीय कार्यकर्ता को मौका देना चाहिए। तभी कांग्रेस जीतेगी। गुरुवार को भिलाई-3 में कांग्रेसियों की मीटिंग हुई। जहां चर्चा हुई कि अगर बाहरी नेता को यहां से उम्मीदवार बनाया गया तो कोई भी काम नहीं करेंगे। अहिवारा में आरंग के पूर्व विधायक रूद्रगुरू ने दावेदारी की है। इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे, निर्मल कोसरे, अशोक डोंगरे समेत अन्य ने दावेदारी की है। 

 

इन कांग्रेसियों ने पेशकश की है इस्तीफे की 

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले निर्मल कोसरे और चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को इस्तीफा भेजने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मढरिया, अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, दुर्ग ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष रज्जाक खान, अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, जामुल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करीम खान, भिलाई चरोदा के नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, पार्षद मोहन साहू, पार्षद धर्मेंद्र कोसरे, पार्षद संतोषी निषाद, संतोष महानंद, पार्षद विमला बंछोर, पार्षद दीपा चंद्राकर, बहल साहू पार्षद, सूरज बंछोर पार्षद, राजकुमारी साहू समेत अन्य हैं। 

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक