ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
लॉस एजिलिस । इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वही, अमेरिकी टीवी स्टार किम कार्दशियन के पति और अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने ऐलान किया है कि वह भी इस साल के अंत में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में भाग ले रहे हैं। कान्ये वेस्ट ने ट्विटर के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि कान्ये वेस्ट अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डैमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार से मुकाबला होगा। कान्ये वेस्ट के इस ऐलान के बाद से अमेरिका की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कान्ये वेस्ट ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'हमें अब ईश्वर पर यकीन करना होगा और अमेरिका के वादे को हकीकत में बदलना होगा। अपने नजरियों को साथ लाकर नए भविष्य का निर्माण करना पड़ेगा। मैं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा।' बता दें कि कान्ये वेस्ट अपने इस ट्वीट के बाद चर्चा में आ गए हैं और उनके साथ ही उनकी पत्नी किम कार्दशियन भी सुर्खियों में छाई हैं, क्योंकि उन्होंने अमेरिका के झंडे के साथ पति कान्ये का समर्थन किया है। कान्ये के इस ट्वीट के बाद लोगों ने किम कार्दर्शियन को अमेरिका की होने वाली फर्स्ट लेडी कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। किम के अलावा एलन मस्क ने भी कान्ये के इस ट्वीट पर उनका समर्थन किया है। एलन मस्क ने कान्ये के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'कान्ये मैं आपका समर्थन करता हूं।' बता दें अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।