ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा कि मैं यहां मैच देखने आया हूं। अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे माल्या क्रिकेट प्रशंसक हैं और भारत में कथित तौर पर 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में वांछित हैं।
लंदन। धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में आरोपी शराब व्यवसायी विजय माल्या रविवार को यहां द ओवल मैदान में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच देखने पहुंचे। अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा कि मैं यहां मैच देखने आया हूं। अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे माल्या क्रिकेट प्रशंसक हैं और भारत में कथित तौर पर 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में वांछित हैं।
वेस्टमिन्सटर कोर्ट के प्रत्यर्पण के आदेश पर फरवरी में ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने हस्ताक्षर किए थे जिसके बाद माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में अपील की थी जिसे कागजों पर एक न्यायाधीश पहले ही खारिज कर चुका है और इस मामले में मौखिक सुनवाई दो जुलाई को होनी है।