Google Analytics —— Meta Pixel

मॉस्को में आयोजित अफगान शांति वार्ता में पाकिस्तान लेगा हिस्सा Featured

इस्लामाबाद । मॉस्को में आयोजित होने जा रही अफगान शांति वार्ता में पाकिस्तान हिस्सा लेगा। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि वह अगले महीने मॉस्को में आयोजित होने वाली अफगान शांति प्रक्रिया पर चार पक्षीय वार्ता में हिस्सा लेगा। इस वार्ता के जरिए रुकी पड़ी वार्ता को फिर से शुरू करने का प्रयास होगा। रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान इस समूह के हिस्सा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान वार्ता में हिस्सा लेगा और अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया के लिए अतिरिक्त सचिव इसकी नुमाइंदगी करेंगे।’ पेइचिंग में पाकिस्तान पहली बार वार्ता में हुआ शामिल इस्लामाबाद ने जुलाई में पेइचिंग में आयोजित वार्ता के पहले चरण में हिस्सा लिया था। यह चीन, रूस और अमेरिका वाले त्रिपक्षीय मंच की तीसरी बैठक थी और पाकिस्तान पहली बार इसमें शामिल हुआ था। फैसल ने कहा, ‘पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शांति और सुलह के लिए सभी प्रयासों का हिस्सा रहा है और इसके लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा।’ इस महीने की शुरूआत में अफगान तालिबान के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान का दौरा किया था। संयोग से यह दौरा ऐसे वक्त हुआ था जब अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद इस्लामाबाद पहुंचे थे। सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास कैंप डेविड में तालिबान और अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ गोपनीय बैठक रद्द करने का फैसला किया था।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक