ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कैलिफोर्निया, लॉन्ग बीच पर एक घर में हैलोवीन पार्टी चल रही थी जिसमें गोलीबारी हुईइससे पहले कनसास शहर में गोलीबारी हुई थी जिसमें चार की मौत हो गई
कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच पर एक घर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है. इस घटना में 9 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. मंगलवार रात हुई इस घटना में हैलोवीन पार्टी में अचानक गोलीबारी की गई जिसके बाद पार्टी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
'द इंडिपेंडेंट' ने स्थानीय दमकल विभाग के हवाले से बताया कि अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हई है, जबकि 9 जख्मी लोगों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस समाचार पत्र को घटनास्थल पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने बताया कि हैलोवीन पार्टी के दौरान तकरीबन 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई. खास पोशाक पहने कुछ लोगों को घटनास्थल से बाहर भागते हुए देखा गया.
लॉन्ग बीच दमकल विभाग के मुताबिक उसे मंगलवार रात लगभग 10.45 बजे गोलीबारी की सूचना मिली. दमकल विभाग के प्रवक्ता जेक हेफ्लिन ने कहा कि रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम को कई लोग अफरा-तफरी में दिखे. इस गोलीबारी के आरोपी अभी तक पकड़ से दूर हैं और पुलिस प्रशासन उनकी धरपकड़ में जुटा है.
अभी हाल में कन्सास में ऐसी ही गोलीबारी हुई थी. बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. यह घटना अमेरिका के मिसूरी राज्य के कन्सास शहर में हुई. पुलिस के मुताबिक, कन्सास शहर के सेंट्रल स्ट्रीट्स के एक बार में एक संदिग्ध घुस कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा. इसमें 9 लोगों को गोली लगी, जिनमें 4 की मौत हो गई और बाकी के पांच लोग घायल हो गए.