ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
वाशिंगटन,ISIS आतंकी अबु बकर अल बगदादी के खात्मे के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर उसके परिवार वालों पर है. इसी सिलसिले में बगदादी की बहन को उत्तरी सीरिया के शहर से गिरफ्तार किया गया है. तुर्की की सेना ने उत्तरी सीरिया के अजाज शहर से बगदादी की बहन रशमिया अवद को एक छापे के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है. छापे के दौरान बगदादी की बहन एक कंटेनर में छुपी बैठी थी.
बगदादी की बहन रशमिया अवद गिरफ्तार
समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छापे के दौरान बगदादी की बहन, उसका पति और उसकी बहू को गिरफ्तार किया है. तुर्की की एजेंसियां इनसे गहन पूछताछ कर रही हैं. इस अधिकारी ने कहा कि रशमिया अवद को अजाज के नजदीक एक छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया. इस अधिकारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान बगदादी की बहन ISIS के कामकाज और उसकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करेगी.
पहले बगदादी अब उसकी बहन
इससे पहले 27 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ISIS सरगना अबु बकर अल बगदादी को एक ऑपरेशन में मारने का दावा किया था. ट्रंप ने कहा था कि इडलिब में अमेरिकी डेल्टा फोर्स के एक ऑपरेशन में बगदादी मारा गया है. ऑपरेशन के वक्त बगदादी एक मकान में था. जब अमेरिकी सेना ने उस पर हमला किया तो वो अपने तीन बच्चों के साथ एक सुरंग में भागने लगा. अमेरिका सेना और अमेरिकन आर्मी के कुत्तों ने कुछ देर तक उसे दौड़ाया इसके बाद चारों ओर से घिरा देख बगदादी ने खुद को उड़ा लिया था.